WATCH: बॉल बॉय के इस कैच को देखकर कमेंटेटर हुए हैरान


नई दिल्ली: दिल्ली डेयरडेविल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल सीजन 10 के 25वें मुकबाले में मुंबई ने दिल्ली को 14 रनों से हरा दिया. इस मैच के दौरान एक ऐसा कैच देखने को मिला जिसे देख कमेंट्री बॉक्स बैठे कमेंटेटर भी हैरान रह गए.
दरअसल इस कैच को किसी खिलाड़ी ने नहीं बल्कि बॉउंड्री रोप के बगल में बैठे बॉल ने पकड़ा था. मुंबई इंडियंस की पारी के चौथे ओवर के दौरान कगिसो रबादा की दूसरी गेंद पर जोस बटलर ने एक शानदार शॉट खेला. शॉट इतना दमदार था की खिलाड़ियों को अपनी जगह से हिलने का मौका तक नहीं मिला.
बॉउंड्री रोप के पास बैठे बॉल बॉय ने इस गेंद को शानदार तरीके पकड़ा कि मैदान पर खिलाड़ी समेत दर्शक भी प्रभावित हो गए.
Source: IOCL
















