एक्सप्लोरर

वसीम जाफर विवाद पर अंजिक्य रहाणे का टिप्पणी करने से इंकार, जानें क्या है इसके पीछे की वजह

वसीम जाफर ने हाल ही में उत्तराखंड की टीम के कोच पद से इस्तीफा दिया है. वसीम जाफर पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने धर्म के आधार पर खिलाड़ियों का चयन करने के आरोप लगाए हैं. इस पूरे मामले पर टीम इंडिया के उपकप्तान अंजिक्य रहाणे ने टिप्पणी करने से इंकार किया है.

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के बीच विवाद छिड़ा हुआ है. सीएयू ने वसीम जाफर पर धर्म आधारित चयन को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है. टीम इंडिया के उपकप्तान अंजिक्य रहाणे ने मुंबई टीम के अपने पूर्व साथी वसीम जाफर से जुड़े विवाद पर टिप्पणी करने से इंकार किया. रहाणे ने कहा कि उन्हें इस मामले के बारे में कोई जानकारी नहीं है.

वसीम जाफर ने इसी हफ्ते उत्तराखंड की टीम के कोच पद से इस्तीफा दिया है. जाफर ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज किया है. उत्तराखंड क्रिकेट संघ के अधिकारियों द्वारा लगाए गए आरोपों पर वसीम जाफर ने कहा कि उन्होंने टीम में कभी भी मुस्लिम खिलाड़ियों का पक्ष नहीं लिया.

अंजिक्य रहाणे ने मामले की जानकारी नहीं होने की वजह से टिप्पणी नहीं की. रहाणे ने कहा, ''सर, मुझे इस मुद्दे के बारे में कोई जानकारी नहीं है, क्या हुआ है, इसलिए मुझे नहीं लगता कि मुझे इस विषय पर टिप्पणी करनी चाहिए क्योंकि मुझे कोई जानकारी नहीं है.''

जाफर को मिला अनिल कुंबले का साथ

रहाणे और रणजी ट्रॉफी के सबसे सफल बल्लेबाज जाफर मुंबई और पश्चिम क्षेत्र के लिए एक साथ खेले हैं. दोनों ने एक साथ इंडियन आयल कारपोरेशन का भी प्रतिनिधित्व किया.

जाफर को पूर्व भारतीय कप्तान और कोच अनिल कुंबले का समर्थन मिला है जो अभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की क्रिकेट समिति के प्रमुख हैं. इसके अलावा पूर्व भारतीय खिलाड़ियों इरफान पठान और मनोज तिवारी तथा मुंबई के पूर्व बल्लेबाज शिशिर हट्टनगढ़ी ने भी जाफर का समर्थन किया.

क्या वसीम जाफर ने फील्ड में मौलवियों को बुलाया? जानिए- पूर्व क्रिकेटर का जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे; फाइनल पक्का
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget