एक्सप्लोरर

मैं बेसिक्स पर बने रहना चाहता था और साझेदारी पर ध्यान देना चाहता था: रोहित शर्मा

सभी बल्लेबाजों की अपनी जिम्मेदारी है. हम किसी एक के भरोसे नहीं रहते. यही इस टीम की पहचान है. हमने ऐसा ही किया. यह बड़ा टूर्नामेंट है और कभी कोई आगे आएगा तो कभी कोई.

साउथम्पटन: आईसीसी विश्व कप-2019 के अपने पहले मैच में शतकीय पारी खेल भारत को बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ छह विकेट से जीत दिलाने वाले सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कहा है कि उनकी कोशिश मुश्किल विकेट पर बेसिक्स पर बने रहने और साझेदारियां करने की थी.

रोहित ने गेंदबाजों की मददगार पिच पर 144 गेंदों पर 13 चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 122 रनों की पारी खेली. यह रोहित का विश्व कप में दूसरा शतक है. इस पारी के लिए रोहित को मैन ऑफ द मैच चुना गया. मैच के बाद रोहित ने कहा, "इस पिच में गेंदबाजों के लिए कुछ था. मैं अपना स्वाभाविक खेल नहीं खेल सका. मुझे अपने शॉट्स खेलने में समय लगा. मुझे अपने कुछ शॉट्स भी रोकने पड़े. शुरुआत में मेरी कोशिश बॉल छोड़ने की थी. मैं अपने बेसिक्स पर बने रहना चाहता था और साझेदारियां करना चाहता था." टीम के उप-कप्तान रोहित ने कहा कि टीम के हर बल्लेबाज का अपना काम है. किसी दिन कोई चलता है तो किसी कोई और. रोहित ने कहा, "सभी बल्लेबाजों की अपनी जिम्मेदारी है. हम किसी एक के भरोसे नहीं रहते. यही इस टीम की पहचान है. हमने ऐसा ही किया. यह बड़ा टूर्नामेंट है और कभी कोई आगे आएगा तो कभी कोई." रोहित ने इंग्लैंड के मौसम पर कहा, "हम इंग्लैंड में गर्मियों की शुरुआत में खेल रहे हैं. आज के पूरे दिन मौसम अच्छा था, ज्यादा पसीना नहीं आया. मुझे खेलने में मजा आया, हालांकि यह रोहित शर्मा की पहचान वाली पारी नहीं थी, लेकिन अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए इस तरह की बल्लेबाजी करनी पड़ी."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
'वैभव और अभिषेक की जोड़ी सही नहीं...', मोहम्मद कैफ के बयान से मची सनसनी, क्यों कह दिया ऐसा
'वैभव और अभिषेक की जोड़ी सही नहीं', मोहम्मद कैफ के बयान से मची सनसनी
इस तेज गेंदबाज की टीम इंडिया में हुई एंट्री, IPL 2026 में नहीं मिला था एक भी विकेट
इस तेज गेंदबाज की टीम इंडिया में हुई एंट्री, IPL 2026 में नहीं मिला था एक भी विकेट
एशिया कप का शेड्यूल आया सामने, इस बार वनडे फॉर्मेट में होगा टूर्नामेंट, जानें इसकी सभी जरूरी डिटेल्स
एशिया कप का शेड्यूल आया सामने, इस बार वनडे फॉर्मेट में होगा टूर्नामेंट, जानें सभी डिटेल्स

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK protest: PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाकिस्तान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग,8 जुलाई का दिया अल्टीमेटम
PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाक सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग, 8 जुलाई का अल्टीमेटम
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget