एक्सप्लोरर

IND vs SL: आज वानखेड़े में श्रीलंका से टक्कर, यहां 50-50 रहा है टीम इंडिया की जीत का रिकॉर्ड; जानें मैदान के A टू Z आंकड़े

IND vs SL, WC 2023: वर्ल्ड कप 2023 में आज (2 नवंबर) टीम इंडिया की भिड़ंत श्रीलंका से होगी. यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर दो बजे शुरू होगा.

Wankhede Stadium Stats: वर्ल्ड कप 2023 में आज भारतीय टीम अपनी सेमीफाइनल टिकट पक्की करने उतरेगी. इस टूर्नामेंट में अब तक वह अजेय रही है. उसने अपने सभी मुकाबलों में एकतरफा जीत दर्ज की है. यानी जीत का रिकॉर्ड 100% रहा है. आज भी टीम इंडिया से इसी तरह का प्रदर्शन जारी रखने की उम्मीद है. हालांकि जिस मैदान पर टीम इंडिया का मुकाबला होने जा रहा है, वहां उसका विनिंग पर्सेंट टीम इंडिया के वर्ल्ड कप 2023 में जीत के रिकॉर्ड की तुलना में थोड़ा कमजोर है.

दरअसल, भारत और श्रीलंका की टीमें आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टकराएंगी. यहां भारतीय टीम ने अब तक 20 वनडे मुकाबले खेले हैं. साल 1987 से 2023 के बीच में हुए इन मुकाबलों में टीम इंडिया को 11 में ही जीत मिली है. उसे 9 मुकाबले गंवाना पड़े हैं. यानी टीम इंडिया का यहां जीत का रिकॉर्ड 55% ही रहा है. यहां श्रीलंका ने भी 5 मुकाबले खेले हैं. उसे 2 में जीत और 3 में हार का सामना करना पड़ा है.

इस मैदान पर ओवरऑल 25 वनडे मुकाबले हुए हैं. इनमें 14 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत हासिल हुई है. वहीं, 11 बार चेज़ करने वाली टीम विजय रही है. यानी टॉस की भूमिका कोई खास साबित नहीं हुई है. हालांकि इस वर्ल्ड कप में अब तक यहां हुए दो मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने बड़ी जीत हासिल की है. यह जीत 229 और 149 रन से हुई हैं.

4 बार 300+, 10 बार 200 से कम स्कोर
वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए 25 मैचों में अब तक महज 4 बार 300+ का स्कोर बना है. इनमें एक बार 400 से ज्यादा रन भी बने हैं. दक्षिण अफ्रीका ने साल 2015 में टीम इंडिया के खिलाफ यहां 438 रन जड़ डाले थे. पिछले कुछ सालों में यहां पर ज्यादा रन बनने लगे हैं. इससे पहले यह मैदान गेंदबाजों को भी अच्छी मदद के लिए पहचाना जाता था. इस मैदान पर 25 मैचों में से 10 बार टीमें 200 से कम के स्कोर पर ऑलआउट हुई हैं. यहां न्यूनतम स्कोर 115 रन है.

मैदान के कुछ खास आंकड़े
वानखेड़े पर सबसे ज्यादा रन जड़ने का रिकॉर्ड मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है. उन्होंने यहां 11 मुकाबलों में 455 रन बनाए हैं. यहां सबसे ज्यादा विकेट वेंकटेश प्रसाद ने लिए हैं. उन्होंने 6 मैचों में 15 विकेट निकाले हैं. यहां प्रोटियाज बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन सबसे ज्यादा छक्के जमाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने महज दो मुकाबलों में ही 12 छक्के जड़ दिए हैं. क्लासेन ने ये सभी छक्के इसी वर्ल्ड कप के दो मुकाबलों में जमाए हैं.

आज कैसा होगा पिच का मिजाज?
वानखेड़े की पिच बल्लेबाजी के लिए ज्यादा अनुकूल रही है. पिछले दशक में हुए वनडे मुकाबलों से लेकर आईपीएल मुकाबलों पर गौर करें तो यहां खूब रन बरसे हैं. यहां छक्कों की बारिश भी होती रही है. हाल ही में इस मैदान पर हुए दो मुकाबलों में भी पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने रनों का पहाड़ खड़ा किया है. आज भी कुछ ऐसा ही रहने वाला है. यहां खूब रन बरसने वाले हैं.

यह भी पढ़ें...

Photos: वर्ल्ड कप 2023 में दूसरी टीमों से धूम मचा रहे ये 6 भारतीय मूल के क्रिकेटर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
छात्र आंदोलन पर पाकिस्तान के कितने क्रिकेटरों ने दिया रिएक्शन? जानें भारत की स्थिति पर क्या कहा
छात्र आंदोलन पर पाकिस्तान के कितने क्रिकेटरों ने दिया रिएक्शन? जानें भारत की स्थिति पर क्या कहा
IND vs ZIM 2nd T20 Date-Time: कब है भारत बनाम जिम्बाब्वे दूसरा T20, कितने बजे से शुरू होगा मैच, जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब है भारत बनाम जिम्बाब्वे दूसरा T20, कितने बजे से शुरू होगा मैच, जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
सीनियर वर्ल्ड फेंसिंग चैंपियनशिप में तनिक्षा खत्री और प्राची लोहान ने रचा इतिहास, भारत को दिलाई बड़ी उपलब्धि
सीनियर वर्ल्ड फेंसिंग चैंपियनशिप में तनिक्षा खत्री और प्राची लोहान ने रचा इतिहास, भारत को दिलाई बड़ी उपलब्धि

वीडियोज

Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC On Paper Leak: नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना इसलिए मान गए सोनम वांगचुक? कहा- 'दो रास्ते थे या तो मर जाऊं और बच्चों पर केस होने दूं या...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना इसलिए मान गए सोनम वांगचुक? कहा- 'दो रास्ते थे या तो मर जाऊं और बच्चों पर केस होने दूं या...'
CJP Jantar Mantar Protest Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
Embed widget