एक्सप्लोरर

विनोद कांबली का डैशिंग लुक, वानखेड़े स्टेडियम में वाइफ एंड्रिया हेविट की खूबसूरती अदाओं ने लूटी महफिल

Vinod Kambli: मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं वर्षगांठ पर एक खास कार्यक्रम करवाया. यहां विनोद कांबली और उनकी वाइफ ने जानें कैसे महफिल लूटी.

Vinod Kambli With Wife Andrea Hewitt Wankhede Stadium 50th Anniversary: भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली एक बार फिर चर्चाओं में हैं. कई दिनों तक स्वास्थ्य खराब होने के कारण कांबली अस्पताल में भर्ती रहे थे. वो अब वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं वर्षगांठ के समारोह में पहुंचे हैं, जहां उन्हें सम्मानित भी किया गया. 12 जनवरी को हुए इस कार्यक्रम में विनोद कांबली के अलावा सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर और वसीम जाफर समेत वे दिग्गज खिलाड़ी पहुंचे जिन्होंने मुंबई के क्रिकेट के इतिहास में अपना अतुलनीय योगदान दिया.

विनोद कांबली के मस्तिष्क में थक्के जमे हुए थे, जिसके कारण उनके मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर पड़ा था. इस कठिन समय में कांबली की वाइफ एंड्रिया हेविट हर कदम पर उनके साथ खड़ी रहीं और उन्हें दोबारा स्वस्थ बनाने में अहम योगदान दिया. जब मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विनोद कांबली अपनी वाइफ के साथ नजर आए तो सबकी नजरें उन्हीं पर जा टिकी होंगी. कांबली ने ग्रे कलर का सूट और साथ ही चश्मा भी पहना हुआ था, जिसमें वो बहुत हैंडसम दिख रहे थे. वहीं उनकी वाइफ एंड्रिया हेविट ने भी खूबसूरत लुक्स से महफिल लूटी.

विनोद कांबली के स्वास्थ्य में सुधार है, लेकिन उन्हें वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यकम में दूसरों का सहारा लेकर चलते देखा गया. उन्हें ठीक तरीके से वॉक करने में अब भी दिक्कत हो रही है. विनोद कांबली ने इस कार्यक्रम में वानखेड़े मैदान से जुड़ी अपनी यादों के बारे में बात करते हुए बताया, "मैंने इसी मैदान पर अपने करियर का पहला दोहरा शतक इंग्लैंड के खिलाफ लगाया था और उसके बाद कई सारी शतकीय पारियां खेलीं." 

उन्होंने अपने 17 टेस्ट मैचों के करियर में चार शतक और 3 फिफ्टी समेत 1,084 रन बनाए थे. इसके अलावा उन्होंने अपने करियर में 104 वनडे मैच खेलते हुए 2,477 रन बनाए थे. उन्होंने अपने वनडे करियर में 2 शतक और 14 अर्धशतकीय पारी खेलीं.

यह भी पढ़ें:

टीम इंडिया में सिर्फ 2 खिलाड़ियों की जगह पक्की! इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले बोले उपकप्तान अक्षर पटेल

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget