एक्सप्लोरर

Asia Cup 2022: वीवीएस लक्ष्मण एशिया कप में होंगे टीम इंडिया के कोच, BCCI ने किया कंफर्म

Asia Cup 2022: BCCI ने 2022 एशिया कप के लिए वीवीएस लक्ष्मण को टीम इंडिया का अन्तरिम हेड कोच नियुक्त किया है.

VVS Laxman named interim Head Coach for Asia Cup 2022: 2022 एशिया कप शुरू होने में अब कुछ दिन ही शेष रह गए हैं. इस टूर्नामेंट के आगाज़ से पहले भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला लिया है. दरअसल, नेशनल क्रिकेट एकेडमी के प्रमुख और जिम्बाब्वे दौरे पर हेड कोच की भूमिका निभाने वाले पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण टीम इंडिया के अंतरिम हेड कोच नियुक्त किए गए हैं. 

बता दें कि वीवीएस लक्ष्मण दुबई में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया से जुड़ गए हैं. बीसीसीआई ने राहुल द्रविड़ के विकल्प के तौर पर उन्हें दुबई भेजा है. इससे पहले वह आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज और जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया के हेड कोच की भूमिका अदा कर चुके हैं. 

BCCI ने एक प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि श्री वीवीएस लक्ष्मण, हेड क्रिकेट, एनसीए यूएई में खेले जाने वाले आगामी एसीसी एशिया कप 2022 के लिए टीम इंडिया (सीनियर पुरुष) के लिए अंतरिम मुख्य कोच होंगे. 

प्रेस रिलीज में आगे कहा गया कि लक्ष्मण, जिन्होंने जिम्बाब्वे में वनडे सीरीज खेलने वाली भारतीय टीम के साथ यात्रा की, श्री राहुल द्रविड़ की अनुपस्थिति में टीम की तैयारी की देखरेख करेंगे, जिन्होंने टीम के यूएई जाने से पहले कोविड-19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया था. 

कोरोना पॉजिटिव हैं राहुल द्रविड़

एशिया कप की शुरुआत से ठीक पहले टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ कोरोना संक्रमित हो गए थे. राहुल द्रविड़ का कोविड पॉजिटिव होना एशिया कप में टीम इंडिया की तैयारियों के लिए तगड़ा झटका है. बता दें कि एशिया कप में टीम इंडिया के अभियान की शुरुआत 28 अगस्त को होनी है. अपने पहले मुकाबले में टीम इंडिया पाकिस्तान के साथ भिड़ेगी.

निगेटिव होने पर टीम से जुड़ेंगे राहुल द्रविड़

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने अपनी प्रेस रिलीज में साफ कर दिया है कि बीसीसीआई की मेडिकल टीम राहुल द्रविड़ पर नजर बनाए हुए हैं. वहीं जैसे ही उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आएगी, वो टीम इंडिया के साथ जुड़ जाएंगे.

यह भी पढ़ें-

Asia Cup 2022: विराट कोहली ने आलोचकों को दिया करारा जवाब, बोले- मुझे पता है कि मेरा गेम...

KL Rahul And Athiya Shetty: केएल राहुल और अथिया शेट्टी कब करेंगे शादी? सुनीट शेट्टी ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: पहले सेशन में भारत ने बनाए 101, जायसवाल के रूप में गंवाया 1 विकेट
LIVE: पहले सेशन में भारत ने बनाए 101, जायसवाल के रूप में गंवाया 1 विकेट
सचिन-हरभजन से लेकर श्रेयस अय्यर तक, स्वतंत्रता दिवस पर क्या बोले भारतीय क्रिकेटर
सचिन-हरभजन से लेकर श्रेयस अय्यर तक, स्वतंत्रता दिवस पर क्या बोले भारतीय क्रिकेटर
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget