एक्सप्लोरर

Dinesh Karthik का फ्लॉप प्रदर्शन जारी, वीरेन्द्र सहवाग बोले- 'ये कोई बेंगलुरु का विकेट नहीं, पंत को प्लेइंग-11 में लीजिए'

T20 WC 2022: टी20 वर्ल्ड कप 2022 में दिनेश कार्तिक अब तक बेरंग नजर आए हैं. अब तक वह दो पारियों में 17 गेंद पर महज 7 रन बना सके हैं.

Virendra Sehwag on Dinesh Karthik: टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 WC 2022) में दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) का फ्लॉप प्रदर्शन जारी है. पाकिस्तान के खिलाफ वह महज एक रन बनाकर अहम मौके पर आउट हुए थे. बीती रात दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी वह 15 गेंद खेलकर महज 6 रन बना पाए. खराब बल्लेबाजी को लेकर अब उनके प्लेइंग-11 में शामिल होने को लेकर सवाल उठने लगे हैं. पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेन्द्र सहवाग (Virendra Sehwag) ने उनकी जगह ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को मौका देने की जरूरत बताया है.

दिनेश कार्तिक को हुई इंजरी और उनकी जगह ऋषभ पंत को प्लेइंग-11 में लेने की संभावना से जुड़े एक सवाल के जवाब में सहवाग ने यह बात कही. उन्होंने क्रिकबज पर कहा, 'ये तो (कार्तिक की जगह पंत) पहले दिन से होना चाहिए था. वो (ऋषभ पंत) वहां टेस्ट क्रिकेट खेले हैं. वनडे खेले हैं और परफॉर्म भी किया है. दिनेश कार्तिक कब ऑस्ट्रेलिया में खेले? ये कोई बेंगलुरु की विकेट नहीं है. मैं आज भी यही कह रहा था कि दीपक हुडा की जगह पंत को खिलाते. उनको वहां खेलने का अनुभव है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया का घमंड तोड़ा है.'

सहवाग ने आगे कहा, 'मैं बस यहां राय दे सकता हूं, बाकी मैनजमेंट जिसे भी खिलाए. अगले मैच में प्रॉब्लम उनकी है. अगर कार्तिक फिट होते हैं तो वैसी ही टीम उतरेगी. बाकी मेरी नजर में तो ऋषभ पंत पहले भी प्लेइंग-11 में होने चाहिए थे.'

दिनेश कार्तिक हुए चोटिल
दिनेश कार्तिक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हो गए थे. दूसरी पारी में उन्हें कमर के निचले हिस्से में खिंचाव आया था. उनकी जगह ऋषभ पंत ने विकेटकीपिंग संभाली थी. संभव है कि अगले मैच में दिनेश कार्तिक की जगह पंत ही प्लेइंग-11 का हिस्सा हो.

यह भी पढ़ें...

IND vs SA: भारत की हार से रोहित शर्मा हुए निराश, बताया कहां हुई टीम से चूक

IND vs SA T20 WC: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत को मिली हार, मैच में बने ये शानदार रिकॉर्ड्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक ओवर में बने 39 रन, T20I में 6 छक्के ठोक इस बल्लेबाज ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
एक ओवर में बने 39 रन, T20I में 6 छक्के ठोक इस बल्लेबाज ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
IPL में 1000 रन और 150 विकेट लेने वाले क्रिकेटर, लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय
IPL में 1000 रन और 150 विकेट लेने वाले क्रिकेटर, लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
Embed widget