एक्सप्लोरर

जन्मदिन के मौके पर सहवाग ने किया केजरीवाल को ट्रॉल

विस्फोटक बल्लेबाजी के बाद अब ट्वीट की दुनिया में भी सहवाग हिट है. 140 शब्दों की बांउड्री में सहवाग बड़े-बड़े दिग्दजों को ट्रॉल कर रहे है.




जन्मदिन के मौके पर सहवाग ने किया केजरीवाल को ट्रॉल

नई दिल्ली: विस्फोटक बल्लेबाजी के बाद अब ट्वीट की दुनिया में भी सहवाग हिट है. 140 शब्दों की बांउड्री में सहवाग बड़े-बड़े दिग्दजों को ट्रॉल कर रहे है. ऐसा ही नजारा एक बार फिर देखने को मिला जब वीरु ने अपने खास अंदाज में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की शुभकामनाए दी. सहवाग ने ट्वीट कर लिखा- 'हैप्पी बर्थ डे अरविंद केजरीवाल जी. आपका स्वास्थय ठीक रहें, आपको सर्दी ना हों और अच्छे काम करते रहो.' 



सहवाग के इस मजाकिया अंदाज वाली शुभकामनाओं से दिल्ली के सीएम घिर गए और ट्वीटर पर ट्रॉल करने लगे. केजरीवाल के फेक अकाउंट 'अरविंद केजरीलाल' ने वीरु को रिप्लाई करते हुए लिखा- 'सहवाग जी आज मेरा जन्मदिन है, हमें शुभकामनाएं नहीं दोगे?  इसके बदले में आपको रायता केक और फ्री वाई-फाई का पासवर्ड दूंगा.'



इसके बाद सहवाग भी नहीं रुके और शतक के करीब छक्के मारने वाले स्टाइल में फेक एकाउंट के ट्वीट पर दे मारा एक और मजाकिया ट्वीट, सहवाग ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे केजरीलाल जी. फ्री वाई-फाई और रायता की जरुरत नहीं है. हैव फन एंड एंजॉय. दिखावे पे ना जाओ और अपनी अक्ल लगाओ.'



ऐसा पहली बार नहीं है जब सहवाग ने ट्वीटर पर किसी जानी-मानी हस्ती को ट्रॉल किया हो. क्रिकेटर से लेकर राजनेता और बॉलीवुड़ हस्ती अक्सर सहवाग के ट्राल का शिकार हो जाते हैं. कभी बराक ओबामा, कभी शोएब अख्तर तो कभी हरभजन सब को सहवाग अपने खास अंदाज में विश करते रहते है जो ट्वीटर पर खूब ट्रेंड करते हैं. नज़र डालते हैं सहवाग के ऐसे ही विस्फोटक ट्वीट्स पर जिन्होने उनके प्रशंसकों को लोट-पोट कर दिया.



अपने इसी अनूठे अंदाज में ट्वीट करते हुए सहवाग ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को उनके 55वें जन्मदिन की बधाई दी. ट्वीट करते हुए नज़फगढ़ के नवाब ने कहा कि 'जन्मदिन मुबारक बराक ओबामा. बच्चों के लिए आपका प्यार देखकर कई बच्चे कहते होंगे 'ओबामा, बी माइ मामा'.'



हाल ही में हरभजन सिंह की बेटी के जन्म पर उनके ट्वीट की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई थी. भज्जी को पिता बनने की बधाई देते हुए सहवाग ने ट्वीट करते हुए कहा था कि, 'हरभजन सिंह और गीता बसरा को पैरेंट्स बनने के लिए बधाई. भज्जी मैदान में तो बाप पहले ही थे, अब पापा भी बन गए.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OMG! 27 छक्के वाली पारी, 36 गेंद में ठोक दिए 135 रन, ऑस्ट्रेलिया ने मचाया कोहराम
OMG! 27 छक्के वाली पारी, ऑस्ट्रेलिया ने 36 गेंद में ठोक दिए 135 रन
150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
IND vs NZ: चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget