एक्सप्लोरर

क्रिकेट के इस नियम में हुए बदलाव पर सहवाग ने ली अश्विन पर चुटकी, बोले- 'अब आपको ऐसे रनआउट करने की पूरी छूट है'

इंटरनेशनल क्रिकेट के नियमों में संशोधन के सुझाव आए हैं. 1 अक्टूबर के बाद नए नियम लागू हो जाएंगे.

क्रिकेट में मांकडिंग को अब ऑफिशियल रन आउट करार दिया जाएगा. एक अक्टूबर से यह नया नियम लागू होगा. इस नियम में हुए बदलाव पर वीरेन्द्र सहवाग ने आर अश्विन पर चुटकी ली है. सहवाग ने आर अश्विन को बधाई देते हुए लिखा है, 'अश्विन आपको बधाई हो. आपके लिए यह सप्ताह बहुत शानदार रहा. पहले तो आप टेस्ट में भारत के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने और फिर अब यह हो गया. अब आप बटलर के साथ पूरी स्वतत्रंता से ऐसे रन आउट की योजना बना सकते हैं.'

सहवाग ने अश्विन पर यह चुटकी इसलिए ली क्योंकि आर अश्विन ने आईपीएल के एक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर को मांकडिंग के तहत आउट करने की अपील की थी. क्रिकेट में अब तक इस तरह आउट करने की अपील पर हमेशा विवाद होता रहा है. इसे खेल भावना के विपरीत समझा जाता है लेकिन अब जब इसे आधिकारिक रन आउट की कैटगरी में शामिल कर दिया गया है तो इसी के साथ यह विवाद भी हमेशा के लिए खत्म हो गया है.

क्या होता है मांकडिंग?
जब गेंदबाज के गेंद फेंकने से पहले नॉन स्ट्राइकिंग एंड का बल्लेबाज क्रीज से बाहर निकल जाता है और बॉलर अपना हाथ रोककर उस छोर की गिल्लियां गिरा देता है तो इसे मांकडिंग कहा जाता है.

एक अक्टूबर से लागू होंगे नए नियम
मेरिलबोन क्रिकेट क्लब ने बुधवार को नियमों में संशोधन के सुझाव पेश किये हैं. इनमें गेंद पर थूक लगाने से लेकर मांकडिंग तक कुल आठ नियमों में बदलाव की सिफारिश की गई है. ICC और दुनियाभर के क्रिकेट बोर्ड पर निर्भर करता है कि वे इन नियमों को जस का तस लागू करें या इनमें थोड़ा बदलाव कर इन्हें लागू किया जाए. वैसे आमतौर पर मेरिलबोन क्रिकेट क्लब के नियमों को जस का तस अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लागू कर दिया जाता है. ऐसे में माना जा सकता है कि क्रिकेट के नियमों में एक अक्टूबर से बदलाव लगभग तय है.

यह भी पढ़ें..

Watch: बोरिंग टेस्ट मैच में वॉर्नर बने दर्शकों के इंटरटेनर, जमकर किया भांगड़ा

दो साल पहले युजवेंद्र की इस फोटो पर बने थे खूब मीम, गेंदबाज ने फिर से रिक्रिएट किया सीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: गॉल से आई अच्छी खबर, बारिश रुकी; कवर्स भी हटाए गए
LIVE: गॉल से आई अच्छी खबर, बारिश रुकी; कवर्स भी हटाए गए
अजीत अगरकर को BCCI से कितनी सैलरी मिलती है?
अजीत अगरकर को BCCI से कितनी सैलरी मिलती है?
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
सचिन-हरभजन से लेकर श्रेयस अय्यर तक, स्वतंत्रता दिवस पर क्या बोले भारतीय क्रिकेटर
सचिन-हरभजन से लेकर श्रेयस अय्यर तक, स्वतंत्रता दिवस पर क्या बोले भारतीय क्रिकेटर

वीडियोज

51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget