एक्सप्लोरर

विराट कोहली की कप्तानी में लगातार चौथा टेस्ट हारा भारत, हैरान करने वाले हैं आंकड़े

विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम की यह लगातार चौथी हार है. इससे पहले भारत को कोहली की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में, न्यूजीलैंज के खिलाफ क्राइस्टचर्च और वेलिंगटन में भी हार का सामना करना पड़ा था.

इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज़ के पहले टेस्ट में भारतीय टीम को 227 रनों से हार का सामना करना पड़ा. विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम की यह लगातार चौथी हार है. इससे पहले भारत को कोहली की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में, न्यूजीलैंज के खिलाफ क्राइस्टचर्च और वेलिंगटन में भी हार का सामना करना पड़ा था. दरअसल, कोहली की कप्तानी में भारत ने न्यूजीलैंड दौरे पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली थी, जिसमें उसे क्लीन स्वीप झेलनी पड़ी थी. इसके बाद हाल ही में संपन्न हुए ऑस्ट्रेलिया दौरे में एडिलेड में खेले गए पहले डे-नाइट टेस्ट में भी उसे आठ विकेट से हार मिली थी. हालांकि, इसके बाद कोहली अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए स्वदेश लौट आए थे और उनकी गैर-मौजूदगी में अजिंक्य रहाणे ने टीम की कमान संभाली थी.

रहाणे ने ऑस्ट्रेलिया दौरे में तीन टेस्ट मुकाबलों में कप्तानी की थी, जिसमें भारत ने मेलबर्न टेस्ट जीता जबकि सिडनी टेस्ट ड्रॉ रहा था. इसके बाद ब्रिस्बेन में खेले गए अंतिम और चौथे मुकाबले में भारत को जीत मिली थी और उसने ऑस्ट्रेलिया को चार मैचों की सीरीज़ में 2-1 से हराया था.

इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए कोहली की टीम में वापसी हुई और भारत को उनकी कप्तानी में एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा है. कोहली की कप्तानी में न्यूजीलैंड दौरे में भारत का पहला मुकाबला वेलिंगटन में था, जहां उसे 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत को सात विकेट से हार मिली और उसने सीरीज 0-2 से गंवायी. हालांकि, इसके बाद कोरोना महामारी के कारण 2020 में भारत ने एक भी टेस्ट नहीं खेला.

2020 के अंत में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर गयी और गुलाबी गेंद से खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में उसे हार का सामना करना पड़ा था. कोहली की कप्तानी में एडिलेड टेस्ट में टीम इंडिया की दूसरी पारी महज 36 रन पर ढेर हुई जो उसके टेस्ट इतिहास का न्यूनतम स्कोर है.

वहीं इससे पहले 2018 में इंग्लैंड दौरे पर भी कोहली की कप्तानी में भारत को पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा था. वहीं इंग्लैंड दौरे से पहले साउथ अफ्रीका में भी भारत को कोहली की कप्तानी में तीन मैचों की सीरीज में 2-1 से हार मिली थी.

यह भी पढ़ें- 

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ शर्मनाक हार से निराश हैं कप्तान कोहली, मैच के बाद बताया कहां हुई चूक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गौतम गंभीर की कोचिंग में लगातार 6 हार, जिम्बाब्वे दौरे पर नए हेड कोच के साथ रवाना हुई टीम इंडिया
गौतम गंभीर की कोचिंग में लगातार 6 हार, जिम्बाब्वे दौरे पर नए हेड कोच के साथ रवाना हुई टीम इंडिया
नाइट राइडर्स ने जीता MLC 2026 का खिताब, सुनील नरेन रहे फाइनल के हीरो; शाहरुख खान ने यूं दी बधाई
नाइट राइडर्स ने जीता MLC 2026 का खिताब, सुनील नरेन रहे फाइनल के हीरो; शाहरुख खान ने यूं दी बधाई
Lord's Pitch Report: IND vs ENG 3rd ODI में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाजों और गेंदबाजों में किसे करेगी मदद? जानिए
IND vs ENG 3rd ODI में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाजों और गेंदबाजों में किसे करेगी मदद? जानिए
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार नें धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार नें धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget