एक्सप्लोरर

13 साल बाद रणजी खेलेंगे विराट कोहली, DDCA ने बनाया स्पेशल प्लान; 10 हजार दर्शकों को मिलेगी फ्री एंट्री

DDCA ने विराट कोहली के रणजी मैच के लिए स्पेशल प्लान बनाया है. लगभग 10 हजार लोग अरुण जेटली स्टेडियम में फ्री में मैच देख सकेंगे.

Virat Kohli, Ranji Trophy: टीम इंडिया के कई स्टार खिलाड़ी इस समय रणजी ट्रॉफी में खेल रहे हैं. रोहित शर्मा, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल और रवींद्र जडेजा ने 23 जनवरी से शुरू हुए मैच में हिस्सा लिया, लेकिन केएल राहुल और विराट कोहली फिट न होने की वजह से नहीं खेले. अब खबर है कि विराट 30 जनवरी से शुरू होने वाले मुकाबले में खेलेंगे. इसके लिए DDCA ने स्पेशल तैयारी की है. 

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 30 जनवरी से रेलवे के खिलाफ मैच में खेलेंगे. यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. विराट अपनी घरेलू टीम दिल्ली के लिए खेलेंगे. अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच को लेकर दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) ने खास तैयारी की है. 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो DDCA ने इस मैच में करीब 10 हजार दर्शकों को फ्री एंट्री देने का प्लान तैयार किया है. दर्शकों के लिए नॉर्थ एंड और ओल्ड क्लब हाउस खोला जाएगा. सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे. सभी दर्शख फ्री में इस मैच का लुत्फ उठा सकेंगे. 

BCCI के नए दिशा-निर्देशों में कहा गया था कि भारत के सीनियर खिलाड़ियों को भी घरेलू क्रिकेट खेलना होगा. इसके बाद कई स्टार खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी में खेलते दिखे. अब विराट भी खेलते दिखेंगे. विराट आखिरी बार 2012 में रणजी मैच खेले थे. विराट ने DDCA को बताया था कि 23 जनवरी से खेले जाने वाले मैच में वह नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि उनकी गर्दन में दर्द है, लेकिन उन्होंने बताया था कि वह 30 जनवरी से शुरू होने वाले मैच के लिए उपलब्ध हैं. 

अब लगभग कंफर्म है कि विराट कोहली 13 साल बाद रणजी मैच खेलेंगे. DDCA के अध्यक्ष रोहन जेटली ने खुद कई मीडिया संस्थान को बताया कि विराट के लिए खास तैयारी की जा रही है. इससे यह साफ है कि विराट 30 जनवरी से अरुण जेटली स्टेडियम में रेलवे के खिलाफ मैच में खेलेंगे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
Fact Check: क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget