एक्सप्लोरर

Border-Gavaskar Trophy: क्या किंग कोहली के मुश्किल खड़ी करेंगे नाथन लायन? टेस्ट में आमने-सामने ऐसे हैं आंकड़े 

IND vs AUS Test Series: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज़ की शुरुआत 9 फरवरी से होगी. इस सीरीज़ में विराट कोहली और स्पिनर नाथन लायन की जंग देखने वाली होगी.

IND vs AUS Test, Virat Kohli vs Nathan Lyon: भारतीय टीम 2023 की पहली टेस्ट सीरीज़ के लिए बिल्कुल तैयार दिखाई दे रही है. टीम इंडिया यह सीरीज़ घरेलू सरज़मीं पर खेलेगी. सीरीज़ का आगाज़ 9 फरवरी से नागपुर में होगा. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पहली बार भारतीय टीम की कमान संभालेंगे. भारत में खेली जाने वाली इस सीरीज़ में स्पिन गेंदबाज़ अहम किरदार अदा करेंगे. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के स्टार स्पिनर नाथन लायन (Nathan Lyon) भारतीय टीम के लिए मुश्किल बन सकते हैं. आइए जानते हैं टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली (Virat Kohli) के सामने कैसे हैं नाथन लायन के आंकड़े. 

कोहली ने लायन के उपर बनाए हैं कितने रन?

टेस्ट क्रिकेट में नाथन लायन ने विराट कोहली को अब तक कुल 782 गेंदें फेंकी हैं, जिसमें कोहली ने 58.6 की औसत और 52.4 के स्ट्राइक रेट से 410 रन बनाए हैं. इस दौरान लायन ने कोहली को कुल 514 डॉट गेंदें फेंकी हैं. मौजूदा भारतीय खिलाड़ियों में कोहली का लायन के खिलाफ सबसे अच्छा एवरेज है. 

कोहली ने लायन को जड़ी हैं कितनी बाउंड्री?

कोहली टेस्ट क्रिकेट में खेलते हुए नाथन लायन को कुल 36 चौके और 2 छक्के जड़ चुके हैं. 

लायन ने कितनी बार कोहली को किया आउट?

टेस्ट में अब तक नाथन लायन ने विराट कोहली को 7 बार पवेलियन की राह दिखाई है. इसमें लायन ने कोहली को 2013 में 3 बार, 2104 में 1 बार, 2017 में 1 बार और 2018 में 2 बार आउट किया है. ऐसे में इस बार खेली जाने वाली सीरीज़ में दोनों के बीच शानदार बैटल देखने को मिलेगा. 

ऐसा है बॉर्डर-गावस्कर सीरीज़ का शेड्यूल

पहला टेस्ट मैच 9 फरवरी से 13 फरवरी तक विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, नागपुर में.
दूसरा टेस्ट मैच 17 फरवरी से 21 फरवरी तक अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में.
तीसरा टेस्ट मैच 1 मार्च से 5 मार्च तक हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला में.
चौथा टेस्ट मैच 9 मार्च से 13 मार्च तक नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में.

 

ये भी पढ़ें...

VIDEO: जिमी नीशम ने हवा में लंबी छलांग लगाकर पकड़ा हैरानी भरा कैच! वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget