एक्सप्लोरर

विराट कोहली ने की पटाखे नहीं जलाने की अपील, लोगों ने ट्रोल करते हुए इन बातों पर उठाए सवाल

विराट कोहली ने दिवाली के मौके पर लोगों से पर्यावरण को बचाने के लिए पटाखे नहीं जलाने की अपील की. लेकिन लोगों ने उनके लाइफस्टाइल पर ही सवाल खड़े कर दिए.

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को दिवाली के मौके पर एक मैसेज की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल होना पड़ा है. प्रदूषण के बढ़ते लेवल को देखते हुए विराट कोहली ने लोगों से पटाखे नहीं जलाने की अपील की थी. लेकिन यह अपील बहुत सारे लोगों को रास नहीं आई और उन्होंने विराट कोहली पर ही सवाल उठाने शुरू कर दिए. विराट कोहली के समर्थन में भी हालांकि कुछ फैंस सामने आए हैं.

विराट कोहली ने ट्विटर पर एक वीडियो जारी कर कहा, ''मेरी तरफ से आपको दीपावली की शुभकामनाएं. इस मौके पर आपको शांति और खुशी मिले. हमें दिवाली के मौके पर पटाखे नहीं जलाने चाहिए और पर्यावरण की रक्षा करनी चाहिए. आप सभी अपना ध्यान रखें.''

विराट कोहली के पटाखे नहीं जलाने की अपील के चलते ही लोग उनके प्रति अपने गुस्से का इजहार कर रहे हैं. वैसे तो दिवाली के मौके पर दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों ने पटाखों पर बैन लगाया था, लेकिन कुछ राज्यों में पटाखे जलाने की अनुमति थी.

विराट कोहली को निशाने बनाते हुए कुछ लोगों ने हाल ही में उन्हें अपना बर्थडे भी याद दिलाया है, जब यूएई में केक काटते वक्त आसमान में पटाखे फोड़े गए थे. लोगों का विराट से यही सवाल है कि तब आपको पर्यावरण की याद क्यों नहीं आई थी.

वहीं एक यूजर को दिवाली के मौके पर विराट कोहली का सलाह देना रास नहीं आया है. एक यूजर का कहना है कि हमें हमारे त्योहार के मौके पर कोई सलाह नहीं दी जानी चाहिए.

एक यूजर को इस बहस में विराट कोहली के लाइफस्टाइल को भी ले आए हैं. विराट कोहली को ट्रोल करते हुए उनकी गाड़ियों को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं.

हालांकि विराट कोहली के फैंस उनके समर्थन में भी हैं और वह लिख रहे हैं कि विराट कोहली ने कुछ भी गलत नहीं किया है. एक फैन का कहना है कि दिवाली रोशनी का त्योहार है और विराट ने कुछ गलत नहीं कहा.

एक यूजर ने विराट कोहली को सही ठहराते हुए उन्हें निडर बताया है और कहा है कि ऐसी हिम्मत हर कोई नहीं कर पाता है.

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका में छिड़ा विवाद और गहराया, इसलिए मान्यता गंवा सकता है बोर्ड

ऑस्ट्रेलिया पहुंचते ही टीम इंडिया ने जिम में पसीना बहाया, इस बात पर बेहद खुश हैं चहल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास, बाबर ने खेला विनिंग शॉट
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
Viral Video: महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
Salman Khan 16 Kg Weight Loss: 16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
Embed widget