एक्सप्लोरर

Virat Kohli ने लिया बड़ा फैसला, IPL 2021 के दूसरे हाफ के बाद छोड़ देंगे RCB की कप्तानी

Virat Kohli ने लिया बड़ा फैसला, IPL 2021 के दूसरे हाफ के बाद छोड़ देंगे RCB की कप्तानी

Virat Kohli to Step Down from RCB Captaincy After This Edition: विराट कोहली ने संयुक्त अरब अमीरात में खेले जा रहे आईपीएल 2021 के दूसरे हाफ के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी. 

इससे पहले कोहली ने हाल ही में 2021 टी20 विश्व कप के बाद टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ने का एलान किया था. कोहली के इस फैसले के बाद ऐसे कयास लगाए जाने लगे थे कि वह जल्द ही आरसीबी की कप्तानी भी छोड़ सकते हैं, और आज उन्होंने कयासों को हकीकत में तब्दील कर दिया. उन्होंने एलान कर दिया है कि वह यूएई में खेले जा रहे आईपीएल 2021 के दूसरे हाफ के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी छोड़ देंगे. 

आरसीबी के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक 32 साल के कोहली बतौर बल्लेबाज़ टीम का हिस्सा बने रहेंगे. कोहली ने आरसीबी द्वारा जारी बयान में कहा, "यह आरसीबी के कप्तान के रूप में मेरा आखिरी आईपीएल होगा. मैं अपने अंतिम आईपीएल मैच तक आरसीबी का खिलाड़ी बना रहूंगा. मैं मेरे ऊपर विश्वास और मेरा समर्थन करने के लिए आरसीबी के प्रशंसकों को धन्यवाद देता हूं."

उन्होंने कहा, "यह शानदार और प्रेरणादायी यात्रा रही. आरसीबी टीम के प्रतिभावान खिलाड़ियों के समूह की कप्तानी करना. मैं इस मौके पर आरसीबी प्रबंधन, कोच, सहयोगी स्टाफ, खिलाड़ियों और पूरे आरसीबी परिवार को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने फ्रेंचाइजी की प्रगति में अहम भूमिका निभाई. यह आसान फैसला नहीं था, लेकिन काफी सोच विचार के साथ यह फैसला किया गया और इस शानदार फ्रेंचाइजी के सर्वश्रेष्ठ हित में है."

जानिए आरसीबी के लिए बतौर कोहली का कैसा रहा है रिकॉर्ड?

कोहली का बतौर कप्तान आरसीबी के लिए बेहद खराब रिकॉर्ड रहा है. वह 2013 से कप्तानी कर रहे हैं पर अभी तक एक बार भी टीम को खिताब जीताने में सफल नहीं हुए हैं. 2016 के बाद आरसीबी की टीम ने पिछले साल प्ले ऑफ में क्वालीफाई किया था. 2017 और 2019 में वह अंक तालिका में सबसे नीचे रहे थे जबकि 2018 में टीम छठे स्थान पर रही थी. हालांकि, बतौर बललेबाज़ कोहली के लिए आईपीएल 2016 का सीजन बेहद शानदार रहा था. उन्होंने उस दौरान 973 रन बनाए थे. उसके बाद सिर्फ 2018 में ही कोहली 500 रन के पार पहुंच सके थे. आईपीएल 2021 के सीजन में सात मैच में उनका 33 का औसत रहा है, जिसमें सिर्फ एक अर्धशतक शामिल है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
IND vs NZ: चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget