एक्सप्लोरर

प्रिंस और किंग के टैग पर क्या सोचते हैं विराट कोहली? पहली बार तोड़ी है चुप्पी

WTC Final 2023: विराट कोहली को किंग का टैग दिया जाता है. शुभमन गिल को अब प्रिंस का टैग दिया जा रहा है.

WTC Final 2023: टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ द ओवल के मैदान पर लगातार दूसरी बार आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का हिस्सा बनने जा रही है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले से पहले फैंस की नज़रें विराट कोहली पर हैं. विराट कोहली ने ना सिर्फ फाइनल मैच से पहले चुप्पी तोड़ी है बल्कि आईपीएल 16 में सबसे बेहतरीन बल्लेबाजी करने वाले शुभमन गिल को लेकर भी बात की है. विराट कोहली का कहना है कि वो शुभमन गिल को हमेशा गाइड करते रहेंगे.

आईपीएल में शुभमन गिल के अलावा विराट कोहली ने भी शानदार बल्लेबाजी की. आरसीबी और गुजरात के बीच हुए मुकाबले में दोनों ही खिलाड़ियों ने शतक जड़े थे. इस मैच के बाद यह अनुमान लगाया गया कि विराट कोहली की विरासत को शुभमन गिल ही आगे बढ़ाएंगे. इसके साथ ही शुभमन गिल को प्रिंस का टैग भी मिला. विराट कोहली को पहले से ही किंग का टैग दिया जाता रहा है.

विराट कोहली ने टैग्स को लेकर कहा, ''किंग और प्रिंस जैसे टैग फैंस के लिए बहुत बड़ी बात हैं. लेकिन एक सीनियर खिलाड़ी इस तरह से नहीं देखता है. एक सीनियर खिलाड़ी का काम युवा खिलाड़ी को गाइड करना होता है. सीनियर खिलाड़ी को युवा खिलाड़ी की मदद करनी होती है और अनुभव शेयर करते हुए बताना होता है कि उसे अपने कैरियर में किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा.''

विराट और गिल के बीच थी टक्कर

विराट कोहली ने गिल को बेहतरीन खिलाड़ी बताया है. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ने कहा, ''गिल शानदार खिलाड़ी है. मुझे उम्मीद है टेस्ट क्रिकेट में भी शुभमन गिल का शानदार खेल जारी रहेगा. गिल मुझसे काफी बात करता है. गिल के पास इस उम्र में शानदार स्किल्स हैं. मुझे उम्मीद है गिल का अच्छा खेल भारतीय क्रिकेट के लिए फायदेमंद साबित होगा.''

बता दें कि विराट कोहली और शुभमन गिल आईपीएल 16 में ऑरेंज कैप के दावेदारों में शामिल थे. हालांकि गिल को विराट कोहली से ज्यादा मैच खेलने का मौका मिला और वो ऑरेंज कैप अपने पास रखने में कामयाब हुए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget