एक्सप्लोरर

विराट कोहली ने पहली बार खराब फॉर्म पर तोड़ी चुप्पी, कही है ये बड़ी बात

न्यूजीलैंड दौरे पर खेली गई 9 पारियों में विराट कोहली सिर्फ एक अर्धशतक जमा पाए हैं. इसी वजह से कोहली का फॉर्म सवालों के घेरे में आ गया है.

IND Vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में टीम इंडिया को 10 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा है. टीम इंडिया के बल्लेबाज इस मैच में कोई कमाल नहीं दिखा पाए और मेजबान टीम ने चार दिन के अंदर ही टेस्ट मैच अपने नाम करके दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. इस मैच में कप्तान कोहली 21 रन बनाने में ही कामयाब हो पाए. न्यूजीलैंड दौरे पर लगातार नाकामयाब होने की वजह से कोहली का फॉर्म भी सवालों के घेरे में है. हालांकि कोहली ने खराब फॉर्म की बात को नकारा है.

जिस अंदाज में विराट कोहली बल्लेबाजी करते हैं उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए बेहद औसत जा रहा है. न्यूजीलैंड दौरे पर अब तक 9 पारियों में कोहली सिर्फ एक अर्धशतक लगाने में कामयाब हो पाए हैं. उन्होंने इस दौरे पर 45, 11, 38, 11 (T20s), 51, 15, 9 (ODIs) और 2, 19 (1st Test) रन की पारियां खेली हैं.

मैच के बाद कोहली ने कहा, ''मैं अच्छी बल्लेबाजी कर रहा हूं. कई बार स्कोर वैसे नहीं होते जैसी आप बल्लेबाजी कर रहे हैं. ऐसा ही हो रहा है. तीन-चार पारियों में बड़े स्कोर नहीं बना पाना खराब फॉर्म नहीं हो सकता है और यह बिल्कुल भी चिंता की बात नहीं है. जब आप बहुत ज्यादा क्रिकेट खेलते हैं तो तीन-चार पारियां आपके फेवर में नहीं जाती हैं.''

IND v NZ 1ST Test: वेलिंग्टन टेस्ट में भारत की शर्मनाक हार, न्यूजीलैंड ने 10 विकेट से हराया

मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने भारत को पहली पारी में 165 रनों पर ढेर कर दिया था. मेजबान टीम ने पहली पारी में 348 रन बनाए और टीम इंडिया पर 183 रनों की बढ़त ले ली थी. इंडिया की टीम दूसरी पारी में भी कोई कमाल नहीं दिखा पाई और महज 191 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. न्यूजीलैंड ने 9 रन का मामूली सा टारगेट बिना किसी विकेट गंवाए हासिल कर लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
रहाणे का खुलासा, यशस्वी जायसवाल पर लगने वाला था 4 मैच का बैन; ऐसे बचाया करियर
रहाणे का खुलासा, यशस्वी जायसवाल पर लगने वाला था 4 मैच का बैन; ऐसे बचाया करियर
CWG 2026 में देश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे PM मोदी
CWG 2026 में देश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे PM मोदी
'वो सिर्फ सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं...' CoE के बचाव में बोले वीवीएस लक्ष्मण
'वो सिर्फ सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं...' CoE के बचाव में बोले वीवीएस लक्ष्मण

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget