एक्सप्लोरर

इस क्रिकेटर ने कहा- दूसरा टेस्ट हारते ही Virat Kohli को कप्तानी से इस्तीफा दे देना चाहिए

भारत को इंग्लैंड के साथ जारी चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट शनिवार से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेलना है. इंग्लैंड ने पहला टेस्ट जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त ले रखी है. इंग्लैंड से मिली हार से पहले भारत अपने घर में पिछले 14 टेस्ट मैचों से अजेय था.

इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर ने कहा है कि भारत अगर इंग्लैंड के खिलाफ शनिवार से शुरू होने वाला दूसरा टेस्ट मैच भी हार जाता है, तो विराट कोहली को कप्तानी से इस्तीफा दे देना चाहिए. कोहली की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम लगातार चार टेस्ट मैच हार चुकी है. भारत को चेन्नई में मंगलवार को इंग्लैंड के खिलााफ 227 रन की हार मिली और इससे पहले, भारत को एडिलेड, क्राइस्टचर्च और वेलिंगटन में भी कोहली की कप्तानी में हार का सामना करना पड़ा था. इन हार के बाद अब कोहली की कप्तानी पर सवाल उठने लगे हैं. पनेसर ने वियोन से कहा, "विराट कोहली अब तक के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक हैं. लेकिन टीम अब उनकी कप्तानी में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है और हमारे पास कोहली की कप्तानी में खेले गए भारत के अंतिम चार टेस्ट मैचों के परिणाम हैं. मुझे लगता है कि कोहली अभी और दबाव में होंगे, क्योंकि रहाणे ने कप्तान के रूप में शानदार प्रदर्शन किया है." भारत को इंग्लैंड के साथ जारी चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट शनिवार से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेलना है. इंग्लैंड ने पहला टेस्ट जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त ले रखी है. इंग्लैंड से मिली हार से पहले भारत अपने घर में पिछले 14 टेस्ट मैचों से अजेय था. उन्होंने कहा, "भारत पहले ही उनकी कप्तानी में चार टेस्ट मैच हार चुका है और अगर अगले मैच में यह संख्या पांच हो जाती है, तो मुझे लगता है कि कोहिली को अपने पद से हट जाना चाहिए." 2012-13 में भारत दौरे पर 17 विकेट लेकर इंग्लैंड की ऐतिहासिक सीरीज जीत में योगदान देने वाले पनेसर ने साथ ही कुलदीप यादव की जगह शाहबाज नदीम को खेलाने के टीम प्रबंधन के फैसले की कड़ी आलोचना की. कोहली की कप्तानी में भारत पिछले वर्ष न्यूजीलैंड दौरे पर गया था, जहां उसे दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-2 से क्लीन स्वीप झेलना पड़ा था. इसके बाद हाल में ऑस्ट्रेलिया दौरे में एडिलेड में खेले गए पहले दिन-रात्रि टेस्ट में उसे आठ विकेट से पराजय मिली थी. हालांकि इसके बाद कोहली अपने पहले बच्चे के जन्म बाद स्वदेश लौट गए थे और उनकी गैरमौजूदगी में अजिंक्य रहाणे ने टीम की कमान संभाली थी. रहाणे ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान तीन टेस्ट मुकाबलों में कप्तानी की थी, जिसमें भारत ने मेलबर्न टेस्ट जीता, जबकि सिडनी टेस्ट ड्रॉ रहा. इसके बाद ब्रिस्बेन में खेले गए अंतिम और चौथे मुकाबले में भारत को जीत मिली और उसने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया था. इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए कोहली की टीम में वापसी हुई और भारत को उनकी कप्तानी में एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'फ्री' में देखें भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज, जानें करना होगा क्या काम
'फ्री' में देखें भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज, जानें करना होगा क्या काम
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
5000वां वनडे: स्कॉटलैंड-कनाडा की ऐतिहासिक भिड़ंत, जानें कब हुआ था पहला मैच
5000वां वनडे: स्कॉटलैंड-कनाडा की ऐतिहासिक भिड़ंत, जानें कब हुआ था पहला मैच
वार्म-अप मैच के पहले दिन श्रीलंका XI का कमाल, स्पिनरों ने बचाई भारत की लाज
वार्म-अप मैच के पहले दिन श्रीलंका XI का कमाल, स्पिनरों ने बचाई भारत की लाज

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget