एक्सप्लोरर

IND Vs BAN: शिखर धवन के साथ ओपन करेंगे विराट कोहली, ओपनर के तौर पर बेहद खराब है रिकॉर्ड

IND Vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा चोटिल हो गए हैं. रोहित के स्थान पर विराट कोहली ओपनिंग का जिम्मा संभालेंगे.

IND Vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. फील्डिंग के दौरान चोटिल होने के बाद कप्तान रोहित शर्मा बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर नहीं उतरेंगे. रोहित शर्मा के स्थान पर विराट कोहली ओपनिंग का जिम्मा संभालते हुए नज़र आएंगे. इससे पहले अपने वनडे करियर में 6 बार ही विराट कोहली ने ओपनिंग का जिम्मा संभाला है. बतौर ओपनर विराट कोहली का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है.

दरअसल, बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे वनडे में एक कैच पकड़ने की कोशिश में कप्तान रोहित शर्मा का अंगूठा चोटिल हो गया. चोटिल होने के तुरंत बाद रोहित शर्मा मैदान से बाहर चले गए थे. बीसीसीआई ने रोहित शर्मा की चोट पर अपडेट जारी करते हुए बताया कि उन्हें स्कैन के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है. रोहित शर्मा की चोट कितनी गंभीर है यह अभी तक मालूम नहीं चल पाया है.

लेकिन टीम मैनेजमेंट रोहित शर्मा की चोट के साथ रिस्क नहीं लेना चाहता है इसलिए उनके स्थान पर विराट कोहली को ओपन करने का जिम्मा दिया गया है. विराट कोहली शिखर धवन के साथ ओपनिंग करते हुए नज़र आएंगे. हालांकि यह अभी साफ नहीं है कि जरूरत पड़ने पर रोहित शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे मैच में बल्लेबाजी करेंगे या नहीं. बीसीसीआई स्कैन की रिपोर्ट सामने आने के बाद ही इस बारे में कोई फैसला ले सकती है.

बता दें कि यह 7वां मौका होगा जब विराट कोहली ओपनिंग का जिम्मा संभालते हुए नज़र आएंगे. इससे पहले विराट कोहली ने 6 पारियों में ओपन करते हुए 26 के औसत से 161 रन ही बनाए हैं. बतौर ओपनर विराट कोहली सिर्फ एक अर्धशतक ही लगा पाए हैं. गौर करने वाली बात है कि विराट कोहली ने 2008 में अपने करियर का आगाज बतौर ओपनर ही किया था. 

मैच की बात करें तो बांग्लादेश ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए भारत के सामने 272 रन की चुनौती रखी है. बांग्लादेश ने 69 रन पर ही 6 विकेट गंवा दिए थे. लेकिन मेहंगी हसन ने मोर्चा संभालते हुए टीम को मैच में वापस ला दिया और बांग्लादेश की टीम 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 271 रन बनाने में कामयाब रही. अगर इंडिया इस मैच को नहीं जीत पाती है तो वह बांग्लादेश की धरती पर वनडे सीरीज भी गंवा देगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से दुनिया हैरान 
इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से दुनिया हैरान 

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget