एक्सप्लोरर

मोहम्मद शमी और बुमराह को लेकर बोले विराट कोहली, सीमित ओवरों की श्रृंखला में कर सकते हैं रोटेट

तेज गेंदबाज इशांत शर्मा की गैरमौजूदगी में शमी और बुमराह पर टेस्ट श्रृंखला में गेंदबाजी की अधिक जिम्मेदारी होगी. वहीं विराट का कहना है कि टेस्ट मैचों में उन्हें अच्छी लय में रखने के लिए आस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला के दौरान उन्हें रोटेट किया जाएगा.

सिडनीः भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिए उनके शीर्ष तेज गेंदबाजों जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी के काम का बोझ पर ध्यान देना सबसे महत्वपूर्ण है. विराट का कहना है कि टेस्ट मैचों में उन्हें अच्छी लय में रखने के लिए आस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला के दौरान उन पर करीब नजर रखी जाएगी.

चोटिल तेज गेंदबाज इशांत शर्मा की गैरमौजूदगी में शमी और बुमराह पर टेस्ट श्रृंखला में गेंदबाजी की अधिक जिम्मेदारी होगी और उम्मीद की जा रही है कि शुक्रवार से शुरू हो रही सीमित ओवरों की श्रृंखला के दौरान उन्हें रोटेट किया जाएगा. कोहली ने शुक्रवार को यहां होने वाले पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘इसके लिए अधिक दिमाग लगाने की जरूरत नहीं है. वह पूरी इंडियन प्रीमियर लीग में खेले. उनके काम के बोझ पर नजर रखना महत्वपूर्ण है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘आप देखना चाहते हैं कि अलग अलग हालात में लोग कैसी प्रतिक्रिया देते हैं. आपको संतुलन बरकरार रखना है जो पिछले कुछ वर्षों में हम करने में सफल रहे हैं.’’ कोहली ने कहा, ‘‘यही कारण है कि हमारे गेंदबाज फिट और महत्वपूर्ण मैचों के लिए अधिकांश समय उपलब्ध रहते हैं. मेरे लिए कप्तान के रूप में यह महत्वपूर्ण है.’’ कोहली ने कहा कि इन दो श्रृंखलाओं के दौरान युवाओं को आजमाया जाएगा.

उन्होंने कहा, ‘‘हां, हमने निश्चित तौर पर इन चीजों पर बात की है. टीम में काफी युवा खिलाड़ी हैं. यह उनके लिए अपने खेल में कुछ नया महसूस करने का शानदार मौका है. यह उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण श्रृंखला है.’’ आस्ट्रेलिया में और इस टीम के खिलाफ काफी सफल रहे कोहली ने कहा कि उन्हें किसी को कुछ साबित नहीं करना है.

पहले टेस्ट के बाद पैटरनल लीव पर जाने वाले कोहली ने कहा कि उन्होंने पहले ही चयन समिति को अपने फैसले की जानकारी दे दी थी कि वह अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए पत्नी अनुष्का के साथ रहना चाहते हैं. उन्होंने कहा, ‘‘यह फैसला चयन समिति की बैठक से पहले ही कर लिया गया था कि मैं पहले टेस्ट के बाद वापस लौटूंगा. यह पूरी तरह से इस तथ्य पर आधारित था कि दोनों तरफ आइसोलेशन से गुजरना होगा.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं हमारे पहले बच्चे के जन्म के दौरान अपनी पत्नी के साथ रहना चाहता हूं. यह हमारे जीवन का बेहद खास और खूबसूरत लम्हा है और यही मेरे फैसले का कारण था जो चयनकर्ताओं को बता दिया गया था.’’

इसे भी पढ़ेंः Ind vs Aus: पहले ODI में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी, रोहित शर्मा की जगह मयंक अग्रवाल को मिल सकता है मौका

ऑस्ट्रेलिया दौरे से बीच में लौटने और रोहित शर्मा की चोट पर क्या बोले भारतीय कप्तान विराट कोहली, जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल में दिखा ऑस्ट्रेलिया का दबदबा, इंग्लैंड को 150 पर रोका; कौन जीतेगा टी20 वर्ल्ड कप का खिताब?
फाइनल में दिखा ऑस्ट्रेलिया का दबदबा, इंग्लैंड को 150 पर रोका; कौन जीतेगा टी20 वर्ल्ड कप का खिताब?
देर रात तक जागना पड़ेगा... भारत-इंग्लैंड के तीसरे टी20 की टाइमिंग बदली; इतने बजे शुरू होगा मैच
देर रात तक जागना पड़ेगा... भारत-इंग्लैंड के तीसरे टी20 की टाइमिंग बदली; इतने बजे शुरू होगा मैच
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
डेब्यू के बाद अगले ही मैच से होगी वैभव सूर्यवंशी की छुट्टी? पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने भेजा बड़ा मैसेज 
डेब्यू के बाद अगले ही मैच से होगी वैभव सूर्यवंशी की छुट्टी? पूर्व क्रिकेटर ने भेजा बड़ा मैसेज 

वीडियोज

Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report
Ram Mandir Daan Chori | Champat Rai: चंपत के इस्तीफे पर महामंथन से पहले ही भंग होगा Trust? | UP
Ram Mandir Theft: चढ़ावा चोरी और 'वो पांच' ! | Daan Chori | Champat Rai | Tinnu
Aamir Khan बोले, Gauri के साथ शुरू होगी जिंदगी की नई शुरुआत
Rakhi Sawant की Lock Upp 2 में एंट्री का बड़ा इशारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
Video: F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल
F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल
National Overseas Scholarship 2026 : 'नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप' विदेशों में मास्टर्स और पीएचडी करने का सपना होगा पूरा, सरकार उठाएगी पढ़ाई का पूरा खर्च
'नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप' विदेशों में मास्टर्स और पीएचडी करने का सपना होगा पूरा, सरकार उठाएगी पढ़ाई का पूरा खर्च
Embed widget