एक्सप्लोरर

कोहली ने बताया कब तक खेलेंगे क्रिकेट

अपने बल्ले से दुनिया भर के गेंदबाजों के दिलों में खौफ जगाने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली का मानना है कि उनके अंदर अभी आठ-नौ साल की क्रिकेट बाकी है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में कोहली के बल्ले से छह पारी में 558 रन निकले जिसकी मदद से टीम इंडिया साउथ अफ्रीका में पहली बार सीरीज जीतने में सफल हो सकी.

सीरीज के आखिरी मुकाबले में कोहली ने अपने करियर का 35वां शतक जमाया और मेजबान टीम को आठ विकेट से मात दी. कोहली ने इस मैच में 96 गेंदों में नाबाद 129 रन बनाए.

मैच के बाद कोहली ने कहा, "मेरे अंदर अभी आठ-नौ साल की क्रिकेट बाकी है और मैं हर दिन सर्वश्रेष्ठ करना चाहता हूं. यह अच्छी बात है कि मैं स्वस्थ हूं और अपने देश की कप्तानी कर रहा हूं."

5-1 से सीरीज जीतने के बाद कोहली ने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए पूरी टीम की तारीफ की.

उन्होंने कहा, "टीम ने शानदार खेल दिखाई. खासकर दोनों स्पिनरों ने. साथ ही टॉप ऑर्डर में शिखर धवन और रोहित शर्मा ने. सीरीज हमारे लिए जिस तरह से गई वह हमारे लिए अच्छा संकेत है. हम टी-20 सीरीज के लिए तैयार हैं. यह दौरा अभी खत्म नहीं हुआ है."

कोहली ने कहा कि जोहान्सबर्ग टेस्ट मैच के बाद टीम ने अपने आप को पूरी तरह से बदल दिया और यह सफलता उसी बदलाव की गवाह है.

उन्होंने कहा, "टीम के तौर पर हमें लगता है कि पहले दो टेस्ट मैचों में हमने सही मानसिकता के साथ नहीं खेला उसके बाद जोहान्सबर्ग में हमने तय किया कि हम अपने कदम पीछे नहीं लेंगे."

भारतीय कप्तान ने कहा कि यह सीरीज जीतने के बाद उन्हें बेहद खुशी हो रही है.

कोहली ने कहा, "वह वो दिन था जब मुझे बेहद खुशी हो रही थी. पिछले मैच में मैं सही तरह की मानसिकता में नहीं था. लाइट के अंदर बल्लेबाजी करने के लिए यह अच्छी जगह है. यही कारण था कि हमने पहले गेंदबाजी चुनी."

कोहली ने इस मैच में कुछ शानदार पुल शॉट लगाए. मेजबान टीम के गेंदबाज बार-बार उन्हें शॉर्ट गेंद दे रहे थे जिसका कोहली ने माकूल जबाव दिया.

इस पर कोहली ने कहा, "मैं शॉर्ट गेंद के लिए तैयार था. यह मेरे लिए अच्छी बात रही. वह लगातार शॉर्ट गेंद दे रहे थे. मेरा मानना है कि लाइट के दौरान पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी हो गई थी."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL Auction 2027 Highlights: ऑक्शन समाप्त, विदेशी खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली; 15 साल की प्लेयर भी बिकी
WPL 2027 ऑक्शन समाप्त, विदेशी खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली; 15 साल की प्लेयर भी बिकी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nagpur MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget