एक्सप्लोरर

ICC Ranking: साल की आखिरी रैंकिंग में कोहली टेस्ट में नंबर-1 बल्लेबाज, इन प्लेयर्स का भी नाम शामिल

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने साल 2019 का अंत टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में पहले स्थान पर रहते हुए किया है. टॉप-10 में कोहली के अलावा चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे पांचवें और सातवें नंबर पर हैं.

दुबई: भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने साल 2019 का अंत टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में पहले स्थान पर रहते हुए किया है. वह 928 अंकों के साथ पहले नंबर पर हैं. आस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ 911 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं. तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन हैं, जिनके 822 अंक हैं. शीर्ष-10 में कोहली के अलावा चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे पांचवें और सातवें नंबर पर कायम हैं.

आस्ट्रेलिया के ही मार्नस लाबुशाने ने साल का अंत अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग के साथ किया है. दाएं हाथ का यह बल्लेबाज चौथे स्थान पर है जबकि दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक शीर्ष-10 में जगह बनाने में सफल रहे हैं.

गेंदबाजी में पैट कमिंस टॉप पर

गेंदबाजों की बात करें तो आस्ट्रेलिया के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज पैट कमिंस साल के अंत में रैंकिंग में पहले स्थान पर हैं. उन्होंने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच की पहली पारी में पांच विकेट लिए थे. वह इस साल 321 दिन इस नंबर पर रहे हैं. दक्षिण अफ्रीका के कागिसो रबाडा 44 दिन तक नंबर-1 स्थान पर रहे.

दक्षिण अफ्रीका के वार्नोन फिलेंडर तीन स्थान आगे बढ़ते हुए पांचवें नंबर पर आ गए हैं जबकि इंग्लैंड के स्टुअट ब्रॉड दो स्थान आगे बढ़ 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं. उनके हमवतन जोफ्रा आर्चर तीन स्थान आगे बढ़ते हुए 40वें स्थान पर जबकि सैम कुरान पांच स्थान चढ़कर 45वें नंबर पर आ गए हैं.

टेस्ट रैंकिंग में टॉप-10 में भारत के तीन गेंदबाज

भारत के तीन गेंदबाज टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष-10 में हैं. जसप्रीत बुमराह ने अपना छठा स्थान कायम रखा है जबकि रविचंद्रन अश्विन और मोहम्मद शमी नौवें तथा 10वें स्थान पर हैं. आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की बात की जाए तो आस्ट्रेलिया ने 40 अंक लेकर अपना दूसरा स्थान मजबूत कर लिया है. उसके 256 अंक हैं और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही सीरीज के आखिरी मैच को जीतकर वह अपने अंक 296 तक पहुंचा सकती है. दक्षिण अफ्रीका ने टेस्ट चैम्पियनशिप में अपनी पहली जीत हासिल कर 30 अंक जुटाए हैं. न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के 60 और 56 अंक हैं. भारत इस सूची में 360 अंकों के साथ पहले स्थान पर कायम है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 विकेट लेने के बाद भी मानव सुतार को क्यों नहीं मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड?
10 विकेट लेने के बाद भी मानव सुतार को क्यों नहीं मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड?
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Highlights: मानव सुतार ने लिए 10 विकेट, भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट
Highlights: मानव सुतार ने लिए 10 विकेट, भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget