एक्सप्लोरर

Virat Kohli: विराट कोहली हुए रणजी ट्रॉफी से बाहर? इस वजह से लिया बहुत बड़ा फैसला

Virat Kohli Ranji Trophy: विराट कोहली के रणजी ट्रॉफी में खेलने पर बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है. जानिए वो दिल्ली के लिए खेलेंगे या नहीं?

Virat Kohli Ranji Trophy 2025: BCCI ने हाल ही में एक '10 पॉइंट्स पॉलिसी' जारी की थी, जिसके तहत टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों के लिए डोमेस्टिक मैचों में खेलना अनिवार्य होगा. ऐसे में अटकलें थीं कि विराट रणजी ट्रॉफी में दिल्ली टीम को जॉइन कर सकते हैं. रणजी ट्रॉफी के अगले चरण के मैचों की शुरुआत 23 जनवरी से होगी. अब एक मीडिया रिपोर्ट अनुसार विराट कोहली ने गर्दन में दर्द का हवाला देकर रणजी ट्रॉफी के अगले मैच से अपना नाम वापस ले लिया है.

ईएसपीएन क्रिकइन्फो अनुसार कोहली ने BCCI के मेडिकल स्टाफ को बता दिया है कि वो अभी तक गर्दन की समस्या से उबर नहीं पाए हैं. यह चोट उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट के दौरान आई थी. बताते चलें कि 23 जनवरी से दिल्ली बनाम सौराष्ट्र मैच खेला जाएगा, जिसमें ऋषभ पंत के दिल्ली के लिए खेलने की पुष्टि पहले ही की जा चुकी है. दिल्ली और सौराष्ट्र ग्रुप डी में शामिल हैं. दिल्ली ने अभी टेबल में चौथे और सौराष्ट्र छठे स्थान पर है.

आपको बता दें कि बीसीसीआई की '10 पॉइंट्स पॉलिसी' अनुसार यदि कोई खिलाड़ी डोमेस्टिक मैच खेलने से मना करता है, तो उसे सजा भुगतनी पड़ सकती है. वहीं कोई परिस्थिति आने पर किसी खिलाड़ी को डोमेस्टिक मैच ना खेलने से पहले हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर की मंजूरी लेनी पड़ेगी. 

केएल राहुल भी बाहर!

ईएसपीएन क्रिकइन्फो अनुसार केएल राहुल को भी कोहनी में चोट की समस्या है, जिसके चलते वो पंजाब के खिलाफ मैच में कर्नाटक के लिए नहीं खेल पाएंगे. कोहली और राहुल के लिए अब भी रणजी ट्रॉफी में खेलने का अवसर होगा क्योंकि 30 जनवरी से रणजी ट्रॉफी ग्रुप स्टेज में आखिरी राउंड खेला जाएगा. उसके बाद भारत बनाम इंग्लैंड तीन मैचों की वनडे सीरीज 6 फरवरी से होगी.

यह भी पढ़ें:

Champions Trophy: क्या है जसप्रीत बुमराह की फिटनेस का हाल? जानें चैंपियंस ट्रॉफी में खेलेंगे या नहीं

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget