एक्सप्लोरर

Virat Kohli: बारिश के बाद भी नहीं थमा कोहली का अभ्यास, इस 'विराट' जज्बे को आप भी करेंगे सलाम

Virat Kohli: विराट कोहली मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया में मौजूद हैं. ऑस्ट्रेलिया में कोहली ने ऐसा समर्पण दिखाया, जिसे देख आप भी सलाम करेंगे.

Virat Kohli Practice: खुद को विराट कोहली का बनाने का जज्बा हर किसी के अंदर नहीं होता. विराट कोहली हमेशा से ही अपने खेल को लेकर समर्पित रहे. पिता की मृ्त्यु के बावजूद कोहली ने रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में खेलने का फैसला किया था. अब कोहली का एक और समर्पण सामने आया है, जिसमें बताया गया कि बारिश के बाद भी कोहली अपना अभ्यास रोकने को तैयार नहीं थे. 

बता दें कि भारतीय टीम इन दिनों बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया में मौजूद है. सीरीज की शुरुआत 22 नवंबर से होगी, जिससे पहले टीमें अभ्यास के जरिए तैयारी में लग गई हैं. इसी अभ्यास के दौरान कोहली बारिश के बीच में भी वापस जाने को तैयार नहीं थे. 

पत्रकार भरत सुंदरेसन ने सोशल मीडिया के जरिए कोहली के इस समर्पण के बारे में बताया. उनके जरिए एक्स पर की गई पोस्ट में बताया गया कि भारतीय बल्लेबाजों के अभ्यास सत्र के दौरान बारिश ने दखल दिया, लेकिन कोहली बारिश के बाद भी रुकने को तैयार नहीं थे. हालांकि जब बारिश ज्यादा ही तेज हो गई तब कोहली के पास बाकी खिलाड़ियों के साथ वापस लौटन के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा था. 

खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं कोहली

गौर करने वाली बात यह है कि विराट कोहली इन दिनों खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं. उनकी इस खराब फॉर्म के बीच टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने भरोसा जताया कि कोहली पर्थ और एडिलेड में शानदार प्रदर्शन करेंगे. 

स्टार स्पोर्ट्स बात करते हुए दिग्गज गावस्कर ने कहा, "क्योंकि उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ रन नहीं बनाए, तो वह बहुत भूखे होंगे. यहां तक ​​कि उस एडिलेड टेस्ट मैच में भी, जहां दूसरी पारी में हम 36 रन पर ऑल आउट हो गए थे, पहली पारी में कोहली ने रन आउट होने से पहले, अगर मुझे सही याद है तो 70 से ज्यादा रन बनाए थे. उन्होंने एडिलेड में लगातार परफॉर्म किया है, इसलिए यह उनके लिए जाना पहचाना मैदान है."

उन्होंने आगे कहा, "एडिलेड से पहले पर्थ, जहां उन्होंने 2018-19 में बेहतरीन टेस्ट शतकों में से एक लगाया. शानदार शतक. इन मैदानों पर परफॉर्म करने से उनमें अतिरिक्त आत्मविश्वास महसूस होगा. जाहिर कि आपको शुरुआत में किस्मत की जरूरत होती है, लेकिन अगर उन्हें अच्छी शुरुआत मिल गई तो वह बड़े रन करेंगे."

 

ये भी पढ़ें...

Rafael Nadal: राफेल नडाल ने टेनिस को कहा अलविदा, हार के साथ खत्म किया करियर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वेस्टइंडीज को ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीतना पड़ा महंगा, ICC ने लगाया जुर्माना, WTC में भी हुआ नुकसान
वेस्टइंडीज को ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीतना पड़ा महंगा, ICC ने लगाया जुर्माना, WTC में भी हुआ नुकसान
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IND VS ENG: आज का मैच कितने बजे खेला जाएगा? जानिए फ्री में कहां देख सकते हैं भारत-इंग्लैंड का महामुकाबला ?
IND VS ENG: आज का मैच कितने बजे खेला जाएगा? जानिए फ्री में कहां देख सकते हैं भारत-इंग्लैंड का महामुकाबला ?
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget