एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के बारे में नहीं सोच रहे कोहली, हो चुके नुकसान के बारे में बात की

IND Vs ENG: अगर इंडियन टीम इंग्लैंड को इस सीरीज में 2-0 या उससे ज्यादा के अंतर से हराने में कामयाब हो जाती है तो वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच जाएगी. न्यूजीलैंड ने पहले ही जून में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है.

IND Vs ENG: इंडिया और इंग्लैंड के बीच आज से चार टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज होने जा रहा है. अगर टीम इंडिया इस सीरीज को कम से कम 2-0 से अंतर से जीतने में कामयाब हो जाती है तो वह आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने में कामयाब हो जाएगी. लेकिन कप्तान विराट कोहली ने साफ किया है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के बारे में सोचने की बजाए उनका पूरा ध्यान सिर्फ इंग्लैंड के खिलाफ जीत दर्ज करने पर है.

विराट कोहली ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पर ध्यान नहीं देने की वजह को भी बयां किया है. विराट कोहली का कहना है कि डब्ल्यूटीसी पर ध्यान देने का खामियाजा भारत फरवरी 2020 में न्यूजीलैंड में भुगत चुका है. कोहली ने कहा, " न्यूजीलैंड में हमने डब्ल्यूटीसी के बारे में बात की थी और इससे हमारे ऊपर और अतिरिक्त दबाव पड़ गया था. हमने दबाव में रहकर उसका समापन किया. लेकिन आस्ट्रेलिया दौरे पर हमने चीजों को समझा, अच्छी तैयारियां की और परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढाला."

युवा खिलाड़ियों की तारीफ की

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया ने बिना वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के बारे में सोचे ही जीत दर्ज की है. उन्होंने कहा, "इस ऑस्ट्रेलिया सीरीज में, हमने डब्ल्यूटीसी जीतने की बात नहीं की. मुझे लगता है कि यह आपकी टीम अच्छाई है कि हमारे ऊपर अतिरिक्त दबाव नहीं था. इस तरह से खेल के सबसे लंबे प्रारूप में सफलता प्राप्त होती है.

पितृत्व अवकाश के बाद लौटे कोहली ने आस्ट्रेलिया में शानदार प्रदर्शन करने के लिए मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर और नवदीप सैनी जैसे युवा खिलाड़ियों की तारीफ की. उन्होंने कहा कि विदेशी धरती पर टीम की रणनीति हमेशा जीतने की होती है और मैच को ड्रॉ कराना अंतिम विकल्प है. उन्होंने आगे कहा कि इसी रणनीति के चलते टीम इंडिया ब्रिस्बेन में मैच जीतने में सफल रही.

IND vs ENG: घरेलू टेस्ट सीरीज में दो साल बाद ऋषभ पंत की वापसी, ऑस्ट्रेलिया में खेली थी मैच विनिंग पारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से दुनिया हैरान 
इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से दुनिया हैरान 

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget