एक्सप्लोरर

विराट कोहली के लिए ये 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ना है बेहद मुश्किल, जानिए क्यों

विराट कोहली का बल्ला क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में रनों की बारिश कर रहा है. इसके बावजूद कई वर्ल्ड रिकॉर्ड ऐसे हैं जो विराट कोहली की पहुंच से काफी दूर नज़र आते हैं.

नई दिल्ली: मौजूदा समय की बात करें तो विराट कोहली का बल्ला क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में रनों की बारिश कर रहा है. वो टेस्ट में भी बेस्ट बल्लेबाज़ हैं तो वनडे में दूसरे सबसे ज़्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं. बात जब टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट की हो तो इस फॉर्मेट में तो कोहली किंग हैं.

टी-20 इंटरनेशनल में कोहली सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. इन सबके बावजूद कई वर्ल्ड रिकॉर्ड ऐसे हैं जो विराट कोहली की पहुंच से काफी दूर नज़र आते हैं.

रनों के शिखर पर सचिन

क्रिकेट के तीनों फॉर्मट में सबसे अधिक रन बनाने की बात करें तो इसमें सचिन तेंदुलकर का नाम टॉप पर आता है. तेंदुलकर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 34357 रन बनाए हैं, वहीं विराट कोहली अब तक 21901 रन बना पाए हैं. विराट इस मामले में सचिन से अभी 12456 रन पीछे हैं. ऐसे में कोहली के लिए इस माइलस्टोन को पार करना बहुत मुश्किल नज़र आ रहा है.

कोहली से आगे रोहित

रोहित शर्मा वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 3 दोहरे शतक लगाने वाले दुनिया के एकलौते बल्लेबाज हैं. दुनिया का बाकी कोई भी बल्लेबाज एक से ज्यादा दोहरा शतक नहीं लगा पाया है. यहां तक कि विराट कोहली 183 रन से ज्यादा का निजी पारी नहीं  बनापाए हैं. ऐसे में रोहित शर्मा के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ना भी विराट कोहली के लिए मुश्किल लगता है.

कोहली से बहुत आगे हैं डिविलियर्स

विराट कोहली मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बाद वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं, लेकिन कोहली के लिए सबसे तेज वनडे शतक लगाने के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ना मुश्किल नज़र आता है. सबसे तेज़ वनडे शतक का रिकॉर्ड एबी डिविलियर्स के नाम है. डिविलियर्स ने वनडे क्रिकेट में 31 गेंदों में शतक ठोका हुआ है, जो विराट कोहली क्या किसी भी बल्लेबाज के लिए तोड़ना बेहद मुश्किल है.

सचिन को कैसे पीछे छोड़ेंगे कोहली?

सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है. सचिन तेंदुलकर ने अपने 24 साल के करियर में भारत के लिए 200 टेस्ट मैच खेले हैं. वहीं विराट कोहली ने अभी तक सिर्फ 86 टेस्ट मैच खेले हैं.

कोहली कैसे तोड़गें मैकलम का रिकॉर्ड?

विराट कोहली ने अभी तक 86 टेस्ट मैच खेले हैं. इन मैचों में कोहली के बल्ले से सिर्फ 22 छक्के लगाए हैं. वहीं, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज ब्रैंडन मैकलम के नाम है. मैकलम ने टेस्ट क्रिकेट में 107 छक्के जड़े हैं. ऐसे में विराट कोहली के लिए इस रिकॉर्ड को तोड़ना दूर की कौड़ी नज़र आ रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL Auction 2027 Highlights: ऑक्शन समाप्त, विदेशी खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली; 15 साल की प्लेयर भी बिकी
WPL 2027 ऑक्शन समाप्त, विदेशी खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली; 15 साल की प्लेयर भी बिकी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget