एक्सप्लोरर

SA vs IND: करारी हार के बाद प्रेस कॉन्फेंस में फूटा कप्तान कोहली का गुस्सा

लगातार 9 टेस्ट सीरीज में जीत के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली का विजय रथ साउथ अफ्रीका में रुक गया. पहले टेस्ट में 72 रनों के बाद दूसरे टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने भारत को 135 रनों से हरा कर तीन मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली.

लगातार 9 टेस्ट सीरीज में जीत के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली का विजय रथ साउथ अफ्रीका में रुक गया. पहले टेस्ट में 72 रनों के बाद दूसरे टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने भारत को 135 रनों से हरा कर तीन मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली. भारतीय कप्तान इस हार से कितने परेशान होंगे इसका असर प्रेस कॉन्फ्रेंस में देखने को मिला. साउथ अफ्रीका के पत्रकारों के सवाल पर कप्तान कोहली अपना आपा खो बैठे.

हार से परेशान जब विराट कोहली प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आए तो उनका सामना तीखे सवालों से हुआ. साउथ अफ्रीका के पत्रकार थांडो ने कोहली से टीम में लगातार किए जा रहे बदलाव को लेकर सवाल पूछे जिसपर कोहली भड़क गए. थांठो ने उनसे पूछा - आप हर मैच के साथ टीम क्यों बदलते हैं? आप एक टीम के साथ मैदान पर नहीं उतर सकते ?

इस तीखे सवाल को सुन कोहली को काफी गुस्सा आया जिसपर उन्होंने काबू करने की पूरी कोशिश की. हालाकि उनका बॉडी लैंग्वेज उनके गुस्से को दिखाने के लिए काफी था. कोहली ने पत्रकार को घूर कर देखा और जवाब की जगह सवाल दाग दिया. कोहली ने कहा, लगातार बदलाव के बाद हमने कितने मैच जीते हैं?

अफ्रीकी पत्रकार ने इसके जवाब में कहा कि यकीनन आपने मुकाबले जीते लेकिन अपने घर में. विराट ने उन्हें जवाब देते हुए कहा, हमने 21 जीते और सिर्फ 2 हारे. बात को बढ़ता देख मीडिया मैनेजर ने किसी तरह मुद्दे को संभाला और दूसरे पत्रकार से सवाल पूछने को कहा.

लेकिन साउथ अफ्रीका के एक और पत्रकार इसी सवाल के साथ कोहली का इंतजार कर रहे थे, उनके सवाल सुनते ही कोहली अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाए और सीधा सवाल कर दिया. भारत में कितनी बार साउथ अफ्रीका हमें हरा पाने के करीब भी पहुंचा है.? इसी सवाल के साथ भारतीय कप्तान का प्रेस कॉन्फ्रेंस भी खत्म हो गया.

प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद जब वाह क्रिकेट ने थांडो से उनके सवाल और कोहली के जवाब पर राय लेने की कोशिश की तो उन्होंने कहा, हार के बाद हमेशा विराट इसी तरह बात करते हैं वो प्रेशर सह नहीं पाते. उन्होंने कहा कि कप्तान का रवैया सीरीज का निर्णय कर देता है. फाफ और कोहली को देखने के बाद मैं कह सकता हूं कि भारत 3-0 से सीरीज हारने वाली है.

आपको बता दें कि कप्तान बनने के बाद विराट कोहली कभी भी एक प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान में नहीं उतरे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा
टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा
श्रीलंका ने रचा इतिहास, वनडे का सबसे बड़ा रन चेज; 429 बनाकर भी हारा इंग्लैंड
श्रीलंका ने रचा इतिहास, वनडे का सबसे बड़ा रन चेज; 429 बनाकर भी हारा इंग्लैंड

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
CJP के सौरव दास ने देर रात क्यों किया ये पोस्ट? लिखा- 'मुझे बहुत हंसी आ रही है...'
CJP के सौरव दास ने देर रात क्यों किया ये पोस्ट? लिखा- 'मुझे बहुत हंसी आ रही है...'
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget