एक्सप्लोरर

'लंदनवासी' विराट कोहली ने भारतीय खिलाड़ियों को दी दावत, भारत-इंग्लैंड सीरीज से पहले क्यों किया ऐसा

IND vs ENG Test: भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का पहला मैच 20 जून को हेडिंग्ली क्रिकेट मैदान पर खेला जाना है. इससे पहले विराट कोहली ने भारतीय खिलाड़ियों को अपने घर पर दावत दी है.

Virat Kohli London House: भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का पहला मैच 20 जून को हेडिंग्ली क्रिकेट मैदान पर खेला जाना है. विराट कोहली और रोहित शर्मा की रिटायरमेंट के बाद एक नई लीडरशिप वाली टीम इंग्लैंड रवाना हुई है. सीरीज शुरू होने से पहले खबर है कि विराट कोहली ने लंदन स्थित अपने घर पर टीम इंडिया के खिलाड़ियों को दावत दी है. बताया जा रहा है कि विराट ने कुछ ही खिलाड़ियों को अपने घर खाने पर बुलाया, जिनमें से ऋषभ पंत भी एक रहे.

सूत्रों की मानें तो सोमवार शाम कुछ खिलाड़ी विराट कोहली के लंदन वाले घर पहुंचे थे. इनमें मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह और ऋषभ पंत के शामिल होने की खबर है. संभव है कि इंग्लैंड के खिलाफ कठिन सीरीज शुरू होने से पहले विराट टीम इंडिया के खिलाड़ियों को गुरुमंत्र देना चाहते हों. हालांकि कप्तान शुभमन गिल इस दावत में सम्मिलित थे या नहीं, इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है.

पहले इंग्लैंड दौरे पर विराट रहे थे फ्लॉप

जब विराट कोहली पहली बार इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलने गए, तो उनके बल्ले से एक अर्धशतक निकलना तक भारी हो गया था. अपने पहले इंग्लैंड टूर पर विराट ने 10 पारियों में सिर्फ 134 रन बनाए, जिनमें उनका सर्वाधिक स्कोर 39 रन रहा था. मगर जब वो 2018 में इंग्लैंड वापस गए तो उन्होंने जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड जैसे दिग्गजों के पसीने छुड़ा दिये थे. 2018 के इंग्लैंड दौरे पर विराट ने 10 पारियों में दो शतक समेत 593 रन बनाए थे. संभवतः यह भी वजह हो सकती है कि विराट, अपने युवा साथियों को समझाना चाहते हों कि उन्हें इंग्लैंड दौरे पर कौन सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है.

भारतीय टीम तैयारियों को दुरुस्त करने के लिए 6 जून को ही इंग्लैंड रवाना हो गई थी. बता दें कि 13 जून से इंडिया बनाम इंडिया A इंट्रा स्क्वाड मैच भी खेला गया था, जिसमें सरफराज खान ने शानदार शतकीटी पारी खेली थी.

यह भी पढ़ें:

IPL के बाद भी कायम है दिग्वेश सिंह राठी का जलवा, अब 5 गेंद में 5 विकेट लेकर दुनिया को किया हैरान

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुपर ओवर में हारा भारत, वैभव सूर्यवंशी भी नहीं दिला सके जीत; पढ़ें 12 गेंदों में क्या कुछ हुआ
सुपर ओवर में हारा भारत, वैभव सूर्यवंशी भी नहीं दिला सके जीत; पढ़ें 12 गेंदों में क्या कुछ हुआ
OMG! अरशद खान ने श्रीलंका को नहीं बनाने दिए 6 गेंद में 5 रन; पढ़ें लास्ट ओवर का रोमांच
OMG! अरशद खान ने श्रीलंका को नहीं बनाने दिए 6 गेंद में 5 रन; पढ़ें लास्ट ओवर का रोमांच
भारत से हार रहा था पाकिस्तान, चैनल पर अचानक बदला खेल, दिखने लगा फीफा; वीडियो वायरल
भारत से हार रहा था पाकिस्तान, चैनल पर अचानक बदला खेल, दिखने लगा फीफा; वीडियो वायरल
इंग्लैंड से वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के एलान की आई तारीख, विराट कोहली फिट, हार्दिक पर फंसा पेंच
इंग्लैंड से वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के एलान की आई तारीख, कोहली फिट, हार्दिक पर फंसा पेंच

वीडियोज

Bollywood News: धमाल 4 का नया गाना ‘चटनी’ रिलीज, भोजपुरी तड़के और मस्तीभरे अंदाज ने बटोरी सुर्खियां (15.06.26)
New Mercedes S-Class launched at price of 2.20 cr. | #mercedes #mercedessclass #autolive
Kumkum Bhagya फेम Sanchita Ugale का 22 साल की उम्र में निधन, Entertainment Industry में शोक की लहर
Pati Brahmachari: Suraj को सताया डर! क्या Isha को पसंद आएगा केक वाला ये रोमांटिक सरप्राइज?
Vijay Thalapathy और Trisha Krishnan की हुई सीक्रेट सगाई? वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर यूएस-ईरान में डील का ऐलान, उधर भारत सरकार का LPG और पेट्रोल को लेकर आ गया बड़ा बयान
इधर यूएस-ईरान में डील का ऐलान, उधर भारत सरकार का LPG और पेट्रोल को लेकर आ गया बड़ा बयान
थप्पड़ मारे जाने के बाद अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, 'डर और कायरता की...'
थप्पड़ मारे जाने के बाद अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, 'डर और कायरता की...'
'बोरिंग' IPL 2026 ने रचा इतिहास, टूटा व्यूअरशिप का पिछले 18 साल का रिकॉर्ड; इतने करोड़ ने देखा लाइव
'बोरिंग' IPL 2026 ने रचा इतिहास, टूटा व्यूअरशिप का पिछले 18 साल का रिकॉर्ड
Theatre Releases 19th June: इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर महा-क्लैश, आमने-सामने होंगी रश्मिका-सामंथा
इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर महा-क्लैश, आमने-सामने होंगी रश्मिका-सामंथा, 5 फिल्में होंगी रिलीज
Explained: 13 अमेरिकी तो 1508 ईरानी सैनिकों की मौत, 27 लाख बेघर और 1.12 ट्रिलियन डॉलर खर्च! जंग में नुकसान कितना?
13 अमेरिकी तो 1508 ईरानी सैनिकों की मौत और 1.12 ट्रिलियन डॉलर खर्च! जंग में किसका नुकसान कितना?
ईरान-अमेरिका के शांति समझौते पर आया चीन का पहला बयान, बोला- 'हमें उम्मीद है कि...'
ईरान-अमेरिका के शांति समझौते पर आया चीन का पहला बयान, बोला- 'हमें उम्मीद है कि...'
Video: बीएड कॉलेज की छात्रा ने स्टेज पर जमकर लगाए ठुमके, अपने डांस से बांधा समां- वीडियो वायरल
बीएड कॉलेज की छात्रा ने स्टेज पर जमकर लगाए ठुमके, अपने डांस से बांधा समां- वीडियो वायरल
'हॉर्मुज पर जहाजों का गुजरना अभी भी जोखिम भरा', US-ईरान डील के बावजूद क्यों BIMCO का अलर्ट?
'हॉर्मुज पर जहाजों का गुजरना अभी भी जोखिम भरा', US-ईरान डील के बावजूद क्यों BIMCO का अलर्ट?
Embed widget