एक्सप्लोरर

IND Vs BAN: कोहली का दावा- इंदौर में पुराने प्रदर्शन से मिलेगी बेहतर करने की प्रेरणा

2016 में इस मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट खेलते हुए विराट कोहली ने दोहरा शतक लगाया था.

IND Vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ गुरुवार से शुरू हो रहे पहले टेस्ट में विराट कोहली एक बार फिर से टीम इंडिया की कमान संभालने के लिए तैयार हैं. विराट कोहली ने मैच से पहला कहा कि इंदौर के साथ उनकी अच्छी यादें जुड़ी हुई हैं और वह उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करेंगी. कोहली ने कहा, "इंदौर में हमने हमेशा उम्दा क्रिकेट खेला है और होलकर स्टेडियम के साथ हमारी अच्छी यादें जुड़ी हैं. इससे हमें जीत के लिए थोड़ी और प्रेरणा मिलेगी." वैसे तो टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में फेवरेट हैं, लेकिन ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट में बांग्लादेश का प्रदर्शन देखने के बाद उसे हल्के में नहीं लिया जा सकता. भारतीय कप्तान ने कहा, "हम बांग्लादेश के किसी भी बल्लेबाज या गेंदबाज को हल्के में नहीं लेने जा रहे हैं. लेकिन हमें अपनी टीम की ताकत पर पूरा भरोसा है." मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) के होलकर स्टेडियम का कोई डेढ़ दशक पुराना रिकॉर्ड भारत के पक्ष में रहा है और मेजबान टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में इसके मैदान पर अजेय रही है.

IND Vs BAN 1st Test प्रीव्यू: बांग्लादेश को हल्के में लेने की भूल नहीं करेगी टीम इंडिया

इस स्टेडियम के साथ कोहली के व्यक्तिगत कीर्तिमान की यादें भी जुड़ी हैं, क्योंकि यहां भारत और न्यूजीलैंड के बीच अक्टूबर 2016 में खेले गये टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान ने 211 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन साल पहले खेला गया यह मुकाबला होलकर स्टेडियम में आयोजित पहला टेस्ट मैच था. मेजबान टीम ने यह मैच 321 रन के विशाल अंतर से जीता था. पिच क्यूरेटर ने कड़ी टक्कर का दावा किया वहीं मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) के मुख्य क्यूरेटर ने कहा कि पांच दिवसीय मुकाबले के लिये जीवंत विकेट तैयार किया गया है. एमपीसीए के मुख्य क्यूरेटर समंदर सिंह चौहान कहा, "हमने टेस्ट क्रिकेट की जरूरतों के मुताबिक जीवंत विकेट बनाया है. इस विकेट में गेंदबाजों और बल्लेबाजों, दोनों की मदद के लिये कुछ न कुछ है." पिच क्यूरेटर ने इस मैच में भारत और बांग्लादेश के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद जताई है. मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि मैच के दौरान बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश होने की संभावना बेहद कम है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है सारांश जैन? भारत की टेस्ट टीम में पहली बार मिली जगह
कौन है सारांश जैन? भारत की टेस्ट टीम में पहली बार मिली जगह
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
क्या वैभव को वनडे टीम में मिलना चाहिए मौका? अशोक मल्होत्रा ने क्या कहा
क्या वैभव को वनडे टीम में मिलना चाहिए मौका? अशोक मल्होत्रा ने क्या कहा
श्रीलंका के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम का ऐलान, जडेजा की वापसी
श्रीलंका के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम का ऐलान, जडेजा की वापसी

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
Solar Pump Subsidy: सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
Embed widget