एक्सप्लोरर

Ashwin Retirement: अश्विन के संन्यास पर इमोशनल हुए कोहली, 14 साल पुरानी दोस्ती पर जो कहा उसे सबको पढ़ना चाहिए

Ravichandran Ashwin Retirement: विराट कोहली ने अश्विन के संन्यास की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है. इसमें उन्होंने अश्विन के साथ खेलने के अनुभव का जिक्र किया है.

Ravichandran Ashwin Retirement: रविचंद्रन अश्विन ने भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच द गाबा में खेले गए टेस्ट मैच के बाद संन्यास का ऐलान कर दिया. अश्विन अब इंटरनेशनल क्रिकेट में नहीं खेलेंगे. उनके संन्यास से ठीक पहले विराट कोहली के साथ की एक फोटो वायरल हुई. यह ड्रेसिंग रूम की फोटो थी. अब अश्विन के संन्यास के बाद कोहली ने खुद एक पोस्ट शेयर की है. इसमें उन्होंने 14 साल पुरानी जर्नी का जिक्र किया है. अश्विन के संन्यास के मौके पर कोहली भी इमोशनल हो गए.

कोहली ने अश्विन के संन्यास के बाद एक्स पर लिखा, ''मैं आपके साथ 14 सालों तक खेला हूं. लेकिन जब आपने मुझे बताया कि आप संन्यास ले रहे हो तो मैं इमोशनल हो गया. मेरे सामने वे सभी पुरानी यादें आ गईं, जब मैं आपके साथ खेला. ऐश (अश्विन) मैंने आपके साथ हर पल का आनंद लिया है. आपका कौशल और भारतीय क्रिकेट में मैच जीतने वाला योगदान किसी से कम नहीं है और आपको हमेशा भारतीय क्रिकेट के एक दिग्गज के रूप में याद किया जाएगा. आपको भविष्य के लिए शुभकामनाएं. आपका बेहद शुक्रिया दोस्त.''

वर्ल्ड कप 2011 की टीम का हिस्सा रहे हैं कोहली और अश्विन -

अश्विन और विराट की दोस्ती काफी पुरानी रही है. इन दोनों ने टीम इंडिया के लिए कई यादगार मैच खेले हैं. खास बात यह है कि कोहली और अश्विन भारत की 2011 वर्ल्ड कप विनिंग टीम का हिस्सा रहे हैं. यह टूर्नामेंट टीम इंडिया ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेला था और फाइनल में श्रीलंका को 6 विकेट से हराया था. कोहली फाइनल मैच की प्लेइंग इलेवन में शामिल थे.

अश्विन का ऐसा रहा करियर -

अश्विन टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट्स में अब तक 287 मैच खेल चुके हैं. उन्होंने इस दौरान 765 विकेट झटके हैं. अश्विन का एक पारी में 59 रन देकर 7 विकेट लेना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है. वे बैटिंग में भी कमाल दिखा चुके हैं. अश्विन ने टेस्ट में 3503 रन बनाए हैं.

यह भी पढ़ें : अश्विन के संन्यास के बारे में पहले से ही जानता था ये खिलाड़ी? ड्रेसिंग रूम से दिया था संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वनडे वर्ल्ड कप पर आया बड़ा अपडेट, ICC ने किया शेड्यूल का एलान; नोट कर लीजिए डेट्स
2027 वनडे वर्ल्ड कप पर आया बड़ा अपडेट, ICC ने किया शेड्यूल का एलान; नोट कर लीजिए डेट्स
गले में ID कार्ड, पैंट-शर्ट पहने सरकारी नौकरी पर गए ईशान किशन, जानें कितनी है सैलरी
गले में ID कार्ड, पैंट-शर्ट पहने सरकारी नौकरी पर गए ईशान किशन, जानें कितनी है सैलरी
किस्सा: वो भारतीय क्रिकेटर जिसपर फेंके गए गहने, जिसने पकड़ी पाकिस्तान की फिक्सिंग
किस्सा: वो भारतीय क्रिकेटर जिसपर फेंके गए गहने, जिसने पकड़ी पाकिस्तान की फिक्सिंग
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget