एक्सप्लोरर

Virat Kohli Fitness Diet: विराट कोहली ने बदला अपना रूटीन और डाइट, 5 घंटे जिम, नो शुगर और...

Virat Kohli: स्टार क्रिकेटर विराट कोहली अपनी डाइट और फिटनेस का खास ध्यान रखते हैं. नियमित वर्कआउट के साथ-साथ वह क्या नहीं खाना है, इस बात का विशेष ख़याल रखते हैं.

Virat Kohli Diet Plan: विराट कोहली (Virat Kohli) अपनी फिटनेस (Fitness) को लेकर कितने सजग रहते हैं यह बात हर कोई जानता है. लेकिन वह हमेशा से ऐसे नहीं थे. पहले वह अपनी फिटनेस और डाइट (Diet) पर इतना ध्यान नहीं देते थे. पिछले कुछ सालों में उन्होंने अपना रूटीन बदला और डाइट और फिटनेस को तरजीह देना शुरू की. एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद यह बातें कही हैं.

इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में विराट ने बताया, 'एक समय था जब मैं अपनी फिटनेस और डाइट पर ध्यान नहीं देता था, लेकिन पिछले कुछ सालों में मैंने अपने खाने-पीने की आदत को बदला है और काफी अनुशासित हो गया हूं. क्या खाना है, क्या नहीं खाना है, यह मेरे लिए बहुत आसान है. मैं प्रोसेस्ड शुगर और ग्लूटन को अपने खान-पान में नहीं आने देता. इसके अलावा मैं जितना हो सकता है डेयरी प्रोडक्ट भी लेने से बचता हूं.' 

विराट कहते हैं, 'मेरे जैसे खाने के शौकीन शख्स के लिए यह सब इतना आसान नहीं था लेकिन आखिरी में जब आप यह सब करके अपनी बॉडी में सकारात्मक चीजें देखते हैं तो स्वस्थ बने रहना आपकी आदत में शुमार हो जाता है. तो डाइट हो या फिटनेस रूटीन, मैं अपने प्लान से चिपका हुआ होता हूं.' 

विराट कोहली का वर्क आउट रूटीन फिक्स है. वह नियमित तौर पर जिम जाते हैं. वह वर्कआउट करते हुए अपने फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं. हाल ही में उन्होंने ऐसी ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है.

विराट कोहली टीम इंडिया की एशिया कप 2022 की स्क्वाड में शामिल हैं. एशिया कप में उनसे फॉर्म में वापसी करने की उम्मीदें की जा रही हैं. बता दें कि विराट लंबे समय से आउट ऑफ फॉर्म हैं. उन्हें शतक जड़े ढाई साल से ज्यादा वक्त बीत चुका है.

यह भी पढ़ें..

Elon Musk के ट्वीट ने साढ़े चार घंटे तक मचाए रखी खलबली, मैनचेस्टर यूनाइटेड को खरीदने का किया था मजाक

Vinod Kambli: आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं पूर्व क्रिकेटर, घर चलाने के लिए खोज रहे हैं नौकरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया का बदला कोच, रोहित शर्मा की आई प्रतिक्रिया; जानें क्या बोले
टीम इंडिया का बदला कोच, रोहित शर्मा की आई प्रतिक्रिया; जानें क्या बोले
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
इस क्रिकेटर पर लगा 8 साल का बैन, फिक्सिंग में पाया गया दोषी
इस क्रिकेटर पर लगा 8 साल का बैन, फिक्सिंग में पाया गया दोषी
बुमराह को वापसी में लगेगा कितना टाइम? श्रीलंका दौरे से हुए बाहर
बुमराह को वापसी में लगेगा कितना टाइम? श्रीलंका दौरे से हुए बाहर

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget