एक्सप्लोरर

Virat Kohli: टेस्ट में 12 साल पूरे होने पर विराट कोहली ने शेयर की खास पोस्ट, लिखी दिल छू लेने वाली बात

Virat Kohli In Test: विराट कोहली ने आज 20 जून को टेस्ट क्रिकेट में 12 साल पूरे कर लिए हैं. किंग कोहली ने अपना टेस्ट डेब्यू 2011 में किया था.

Virat Kohli Completed 12 Years In Test Cricket: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली ने आज टेस्ट क्रिकेट में 12 साल पूरे कर लिए हैं. उन्होंने आज ही के दिन यानी 20 जून, 2011 में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ किंग्स्टन में अपना टेस्ट डेब्यू किया था, जब से लेकर अब तक कोहली इंडिया के लिए 109 टेस्ट मैच खेल चुके हैं. अपने टेस्ट करियर में 12 साल पूरे करने पर कोहली ने अपने सोशल मीडिया के ज़रिए एक पोस्ट की, जिसमें उन्होंने दिल छू लेने वाली बात लिखी. 

कोहली ने अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू 2008 में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए वनडे मैच के ज़रिए किया था. इसके बाद 2010 में उन्होंने ज़िम्बाब्वे के खिलाफ खेलते हुए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था. वहीं कोहली ने अपने टेस्ट करियर को लेकर एक पोस्ट किया, जिसमें वो व्हाइट टेस्ट जर्सी में दिख रहे हैं. इस पोस्ट को कैप्शन देते हुए किंग कोहली ने लिखा, “टेस्ट क्रिकेट में आज 12 साल हो गए हैं. हमेशा आभारी.”

भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं कोहली 

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बाद कोहली को भारतीय टेस्ट टीम की कप्तान बनाया गया था. कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने 68 टेस्ट मैच खेले, जिसमें भारतीय टीम ने 40 में जीत दर्ज की है और 17 गंवाए हैं. कोहली ने पहली बार 2014 में टेस्ट कप्तानी की थी. वहीं, उन्होंने बतौर कप्तान आखिरी टेस्ट मैच 2022 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था. 

अब तक ऐसा रहा अंतर्राष्ट्रीय करियर 

किंग कोहली अब तक अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 109 टेस्ट, 274 वनडे और 115 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं. टेस्ट की 185 पारियों में बल्लेबाज़ी करते हुए उन्होंने 48.72 की औसत से 8479 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 28 शतक और 28 अर्धशतक निकले हैं. वहीं उनका हाई स्कोर 254* रनों का रहा है. 

इसके अलावा वनडे में कोहली ने 57.32 की औसत से 12898 और टी20 इंटरनेशनल में 52.73 की औसत व 137.96 के स्ट्राइक रेट से 4008 रन बनाए हैं. वनडे में कोहली के बल्ले से 46 और टी20 इंटरनेशनल में 1 शतक निकला है. 

 

ये भी पढ़ें...

Virat Kohli: इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए 8.9 करोड़ रूपये लेते हैं विराट कोहली, पूरी कमाई जान उड़ जाएंगे होश!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 3 Score Live: पिच पर फेविकॉल की तरह जम गए श्रीलंकाई बल्लेबाज, विकेट को तरसा भारत
LIVE: पिच पर फेविकॉल की तरह जम गए श्रीलंकाई बल्लेबाज, विकेट को तरसा भारत
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
Watch: शुभमन गिल का 'चमत्कारी' कैच, जिसने भी देखा रह गया हैरान; वीडियो वायरल
शुभमन गिल का 'चमत्कारी' कैच, जिसने भी देखा रह गया हैरान; वीडियो वायरल
कप्तान विराट कोहली के 3 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना लगभग नामुमकिन
कप्तान विराट कोहली के 3 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना लगभग नामुमकिन

वीडियोज

Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget