एक्सप्लोरर

विराट कोहली की बल्लेबाजी के फैन हुए सकलेन मुश्ताक, तेंदुलकर से की तुलना

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के खिलाफ कई मैच खेलने वाले पाकिस्तान के दिग्गज स्पिनर सकलेन मुश्ताक अब विराट कोहली की बल्लेबाजी के फैन हो गए हैं. मुश्ताक को लगता है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली मौजूदा खिलाड़ियों में इकलौते ऐसे बल्लेबाज है जो इस महान क्रिकेटर के स्तर के ‘करीब’ पहुंच पाए हैं.

सकलेन ने एक इटरव्यू में कहा कि, ‘‘ एक बल्लेबाज के तौर पर, सचिन बहुत बड़े खिलाड़ी थे. मैं तुलना नहीं कर सकता लेकिन कोहली इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जो उनके स्तर के करीब हैं.’’

इंग्लैंड टीम के स्पिन विभाग के सलाहकार सकलेन ने कहा कि पांच मैचों की सीरीज में भारतीय टीम की वापसी इस बात पर निर्भर करेगी कि कोहली बल्लेबाजी इकाई का नेतृत्व कैसे करते हैं.

सकलेन ने कहा, ‘‘ इंग्लैंड टीम के सहयोगी स्टाफ के सदस्यों के बीच इस बात पर चर्चा हो रही थी कि उन्होंने ट्रेंट ब्रिज में कैसी बल्लेबाजी की. सिर्फ तीसरे टेस्ट में ही जिमी एंडरसन की गेंदबाजी पर कम से कम 40 बार गेंद उनके बल्ले के किनारे से निकली, लेकिन अगली गेंद पर वह पूरे आत्मविश्वास में नजर आये. विराट गेंद दर गेंद, एक-एक रन और सेशन दर सेशन बल्लेबाजी करते हैं. उनमें रन बनाने और जीतने की बहुत ज्यादा भूख है. जब आपकी टीम में कोई इतनी भूख वाला खिलाड़ी हो तो वह अपनी भूख को संतुष्ट करने के लिए कुछ भी कर सकता है.’’

कप्तान कोहली ने श्रृंखला के तीसरे मैच में शतक और 97 रन की पारी खेली जिससे भारत ने श्रृंखला में वापसी की. इंग्लैंड हालांकि अभी भी 2-1 से आगे है. कोहली ने इस सीरीज में अब तक शानदार प्रदर्शन से 2014 के पिछले दौरे के कड़वे अनुभव को भी पीछे छोड़ दिया जिसके बाद सकलेन उनकी तुलना तेंदुलकर से करने से खुद को नहीं रोक पाए.

उन्होंने कहा, ‘‘ विराट जिस तरह रन बना रहा है, यह इंग्लैंड के लिए अच्छा संकेत नहीं है, पहले टेस्ट में मैंने एक साइनबोर्ड देखा जिस पर लिखा था ‘इंग्लैंड बनाम विराट कोहली’. अगर आप उन्हें सीरीज से बाहर कर देंगे तो इंग्लैंड के लिए काफी आसान हो जाएगा.’’

उन्होंने कहा, ‘‘ अगर आप कोचिंग के नजरिये से देखेंगे तो उसके कारण दूसरे बल्लेबाज भी रन बना रहे हैं. आपकी टीम में विराट जैसे विश्व स्तरीय बल्लेबाज होने से निश्चित रूप से पूरी बल्लेबाजी लाइन-अप का मनोबल बढ़ जाता है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
Highlights: भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget