एक्सप्लोरर

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर सीरीज़ में विराट कोहली रच सकते हैं नया कीर्तिमान, 318 रनों की है दरकार

Border-Gavaskar Trophy 2023: इस साल खेली जाने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में विराट कोहली 318 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2000 रन पूरे कर सकते हैं.

Virat Kohli Border-Gavaskar Trophy 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर सीरीज़ का आगाज़ 9 फरवरी, 2023 से होगा. सीरीज़ का पहला मैच नागपुर में खेला जाएगा. इस सीरीज़ में कई बड़े खिलाड़ियों पर सभी की नज़रें रहने वाली है. इस बार रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भारतीय टीम की कमान संभालेंगे. वहीं इस बार भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) पर काफी दारोमदार होगा. कोहली इन दिनों शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं. ऐसे में वो इस सीरीज़ में टीम इंडिया के लिए अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं. कोहली इस सीरीज़ में 318 रन बनाकर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर सकते हैं. 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में पूरे कर सकते हैं 2000 रन

विराट कोहली ने अब तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुल 20 टेस्ट मैच खेले हैं. इन मैचों की कुल 30 पारियों में उन्होंने 48.05 की औसत से 1682 रन बनाए हैं. 2023 में खेली जाने वाली बॉर्डर-गावस्कर सीरीज़ में विराट कोहली 318 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 2000 रन पूरे कर सकते हैं. कोहली अब तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुल 7 शतक और 5 अर्धशतक लगा चुके हैं. इसमें 169 रन उनका हाई स्कोर रहा है. 

वहीं बॉर्डर-गावस्कर सीरीज़ में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर नंबर वन पर मौजूद हैं. सचिन ने कुल 34 टेस्ट मैचों की 65 पारियों में 56.24 की औसत से 3262 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 9 शतक और 16 अर्धशतक निकले हैं. इसमें उनका हाई स्कोर 241* रनों का रहा है. 

कोहली ने 2019 में लगाया था आखिरी टेस्ट शतक 

गौरतलब है कि विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में 2019 से बाद से अच्छी फॉर्म में नहीं दिखाई दिए हैं. 2019 के बाद से उनके बल्ले से कोई टेस्ट शतक भी नहीं निकला है. उस साल (2019) उनका टेस्ट औसत 68 का रहा था. इसके बाद 2020 में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में महज़ 19.33 की औसत से रन बनाए. इसके बाद 2021 में 28.21 और 2022 में 26.50 की औसत से रन बनाए हैं. 

 

 

ये भी पढ़ें...

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खूब चला है चेतेश्वर पुजारा का बल्ला, देखें टेस्ट मैचों में कितने जड़े शतक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget