एक्सप्लोरर

IND vs PAK: विराट कोहली से कोलंबो में लगातार चौथे शतक की उम्मीद, पिछली तीन पारियों में किया है कमाल

Virat Kohli: विराट कोहली ने कोलंबो में खेली गई पिछली तीन पारियों में लगातर 3 शतक जड़े हैं. ऐसे में आज वो पाकिस्तान के खिलाफ मैच में इस आंकड़े को 4 पर पहुंचा सकते हैं.

Virat Kohli In Colombo: एशिया कप 2023 में आज सुपर-4 चरण में भारत-पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाला मुकाबला दोबारा वहीं से शुरू होगा, जहां कल खत्म हुआ था. रविवार (10 सितंबर) को खेले जाने वाले इस मैच में बारिश ने बाधा डाली, जिसकी वजह से मैच पूरा नहीं हो सका और रिजर्व डे (सोमवार) पर टाल दिया गया. वहीं इस मुकाबले में फैंस भारतीय बल्लेबाज़ विराट कोहली से एक और शतक की उम्मीद लगा रहे हैं. 

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला श्रीलंका के कोलंबो में खेला जा रहा है और कोलंबो में विराट कोहली ने पिछली तीन पारियों में शतक लगाए हैं. ऐसे में फैंस आज एक बार फिर किंग कोहली से शतक की उम्मीद कर रहे हैं. कोलंबो की पिछली तीन पारियों में कोहली ने 128*, 131 और 111 रन बनाए हैं. 

बारिश के बाद नाबाद लौटे किंग कोहली

रविवार को शुरू हुए भारत-पाक मुकाबले में पाकिस्तान के टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी. पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी भारतीय टीम ने बारिश आने तक 24.1 ओवर में 2 विकेट पर 47 रन बना लिए थे. इस दौरान विराट कोहली नाबाद 8 रन बनाकर लौटे. वहीं उनके साथ केएल राहुल 17 रनों पर नाबाद हैं. अगर आज विराट कोहली के बल्ले से शतक निकलता है तो वो उनके अंतर्राष्ट्रीय करियर का 77वां और वनडे का 47वां शतक होगा. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Royal Challengers Bangalore (@royalchallengersbangalore)

शतक के साथ पूरे हो जाएंगे 13,000 रन 

शतक के साथ कोहली वनडे में 13,000 रन भी पूरे कर लेंगे. अब तक वनडे में वे 12910 रन बना चुके हैं. कोहली वनडे में सबसे तेज़ 13,000 रनों तक पहुंचने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे. मौजूदा वक़्त में वनडे में सबसे तेज़ 13,000 रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के पास मौजूद है. 

अब तक ऐसा रहा वनडे करियर 

गौरतलब है कि विराट कोहली अब तक अपने करयिर में 278 एकदिवसीय मुकाबले खेल चुके हैं. इन मैचों की 267 पारियों में उन्होंने 57.12 की औसत से 12910 रन बना लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 46 शतक और 65 अर्धशतक लगाए हैं.

 

ये भी पढ़ें...

IND vs PAK: रोहित शर्मा के आउट होने पर गौतम गंभीर की प्रतिक्रिया, बताया किस बात से निराश होंगे कप्तान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
Fact Check: क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget