एक्सप्लोरर

विराट कोहली ने इस मशहूर सिंगर को इंस्टाग्राम पर किया ब्लॉक, जानें पूरा माजरा

Virat Kohli: विराट कोहली ने सिंगर राहुल वैद्य को इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया है. खुद सिंगर ने इस बात का खुलासा किया. तो आइए जानते हैं कि आखिर पूरा माजरा क्या है.

Virat Kohli Blocked Singer Rahul Vaidya On Instagram: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों टीम इंडिया के साथ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के लिए ऑस्ट्रेलिया में मौजूद हैं. सीरीज के पहले टेस्ट में किंग कोहली ने शतक लगाया था. फिर अगले दोनों टेस्ट में कोहली का बल्ला खामोश दिखाई दिया. इसी बीच सिंगर राहुल वैद्य ने खुलासा करते हुए बताया कि विराट कोहली ने उन्हें इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर रखा है. तो आइए जानते हैं कि राहुल वैद्य और विराट कोहली के बीच पूरा माजरा क्या है. 

राहुल वैद्य ने दी ब्लॉक होने की जानकारी 

पैपराजी से बात करते हुए राहुल वैद्य ने बताया कि विराट कोहली ने उन्हें इंस्ट्राग्राम पर ब्लॉक किया हुआ है. पैपराजी से बात करते हुए राहुल कहते हैं, "मुझे ज्यादा पता नहीं, विराट कोहली ने मुझे तो इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया है. मुझे आज तक समझ नहीं आया कि भाई ने ब्लॉक क्यों किया."

राहुल वैद्य ने आगे कहा, "वो हमारे देश के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं. पता नहीं शायद कुछ हुआ होगा. मुझे अभी तक समझ नहीं आया कि भाई ब्लॉक क्यों किया है."

राहुल वैद्य ने कोहली को लेकर किया था पोस्ट 

2024 टी20 वर्ल्ड कप से पहले सिंगर राहुल वैद्य ने विराट कोहली को लेकर एक पोस्ट किया था. दरअसल ऐसी खबरें आ रही थीं कि विराट कोहली को टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का हिस्सा नहीं बनाया जाएगा. माना जा रहा था कि कोहली वेस्टइंडीज की धीमीं पिचों पर नहीं खेल पाएंगे. इसी बीच राहुल ने एक पोस्ट करते हुए कहा था कि टी20 वर्ल्ड कप से ड्रॉप हुए? ये कुछ ज्यादा हो गया. क्या उन्होंने बीसीसीआई में से किसी को हर्ट किया?

अंत में सभी अटकलें गलत साबित हुई थीं. किंग कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप खेला था और उन्होंने टीम इंडिया को खिताब जिताने में अहम योगदान दिया था. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए फाइनल में कोहली ने भारत के लिए 76 रनों की अहम पारी खेली थी. 

 

ये भी पढ़ें...

Manu Bhaker: खेल रत्न अवार्ड के लिए मनु भाकर की अनदेखी हुई? जानें खेल मंत्रालय का जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
IPL जैसी एक और लीग! आज है ऑक्शन; 450 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली
IPL जैसी एक और लीग! आज है ऑक्शन; 450 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली
3 भारतीय दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल
3 भारतीय दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
BCCI से एमएस धोनी को कितनी मिलती है पेंशन, जानें हर महीने की कमाई
BCCI से एमएस धोनी को कितनी मिलती है पेंशन, जानें हर महीने की कमाई

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
PM Fasal Bima Yojana : किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
Embed widget