एक्सप्लोरर

विराट का बर्थडे: 29 के हुए कोहली, लगा बधाईयों का तांता

क्रिकेट के मैदान कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके कोहली को विश्व क्रिकेट के कई बड़ी हस्तियों ने बधाई दी.

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के सुपरस्टार विराट कोहली आज (पांच नवंबर) 29 साल के हो गए. क्रिकेट के मैदान कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके कोहली को विश्व क्रिकेट के कई बड़ी हस्तियों ने बधाई दी.

कोहली राजकोट में शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच जीत तो दर्ज नहीं कर पाए लेकिन इससे उनके साथियों पर असर नहीं पड़ा जिन्होंने अपने कप्तान के जन्मदिन का जमकर जश्न मनाया और उनके पूरे चेहरे पर केक लगाया.

कोहली ने जहां पूरी टीम के साथ जन्मदिन मनाया वहीं उन्हें दुनिया भर से शुभकामनाएं मिली.

भारतीय कप्तान को बधाई देने वालों में कोहली के आदर्श और दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी शामिल थे.

तेंदुलकर ने ट्वीट किया, ‘‘एक युवा, जुनूनी क्रिकेटर अब जग जीतने वाली टीम की अगुवाई कर रहा है. आप लंबा रास्ता तय करके यहां पहुंचे हों, आप ढेरों सफलताएं हासिल करो. शुभकामनाएं.। #हैप्पीबर्थडेविराट’’

जन्मदिन के जश्न में शामिल होने के बाद कोच रवि शास्त्री ने ट्वीट किया, ‘‘जन्मदिन की शुभकामनाएं विराट कोहली. अभी तक एक और शानदार साल रहा. शुभकामनाएं.’’

पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा, ‘‘आप अपनी जिंदगी में जो भी काम करो उसके लिये ढेरों शुभकामनाएं विराट कोहली. उम्मीद है आपका समर्पण और जुनून हमें आगे भी प्रेरित करता रहेगा. ’’

दिल्ली के उनके साथी खिलाड़ी इशांत शर्मा ने लिखा,‘‘ जन्मदिन की शुभकामनाएं कप्तान विराट कोहली,ऐसे ही शतक और रन बनाकर नए रिकॉर्ड बनाते रहें और टीम इंडिया को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं.’’

कोहली ने अब तक कई रिकार्ड बना लिये हैं लेकिन कई दिग्गजों का मानना है कि उनका सर्वश्रेष्ठ अभी बाकी है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान वह सबसे कम पारियों में 9000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बने और इससे कुछ दिन पहले उन्होंने सर्वाधिक वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़कर दूसरा स्थान हासिल किया था. उनके नाम पर अब 32 शतक दर्ज हैं और उनसे अधिक सैकड़े केवल तेंदुलकर (49) के नाम पर हैं.

कोहली ने तीनों प्रारूपों में शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने 60 टेस्ट में 49.55 की औसत से, 202 वनडे में 55.74 की औसत से और 54 टी20 अंतरराष्ट्रीय में 53.97 की औसत से रन बनाये हैं. वह अभी तक 49 अंतरराष्ट्रीय शतक लगा चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा
टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा
श्रीलंका ने रचा इतिहास, वनडे का सबसे बड़ा रन चेज; 429 बनाकर भी हारा इंग्लैंड
श्रीलंका ने रचा इतिहास, वनडे का सबसे बड़ा रन चेज; 429 बनाकर भी हारा इंग्लैंड

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget