एक्सप्लोरर

पहली झलक से शादी की खबरों तक, विराट और अनुष्का के लव स्टोरी का टाइम लाइन

भारत की सबसे चर्चित जोड़ी क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की शादी को लेकर सभी अटकलें अब खत्म हो चुकी हैं. अब यह तय हो गया है कि विराट और अनुष्का इटली में शादी करने जा रहे हैं.

नई दिल्ली: भारत की सबसे चर्चित जोड़ी क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की शादी को लेकर सभी अटकलें अब खत्म हो चुकी हैं. अब यह तय हो गया है कि विराट और अनुष्का इटली में शादी करने जा रहे हैं.

अनुष्का को तड़के एक बजे के आसपास अपने भाई कर्णेश और माता-पिता के साथ मुंबई हवाई अड्डे पर देखा गया. इस दौरान उनके रवाना होने की तस्वीरें भी सामने आई. अनुष्का के परिवार वालों के साथ शादी के लिए अनुष्का के बेहद करीब माने जाने वाले पंडित जी भी देखे गए. हरिद्वार के अनंत जी महाराज अनुष्का के काफी करीबी हैं और उन्हें उस वक्त भी विरुष्का के साथ देखा गया था जब दोनों हरिद्वार छुट्टी मनाने गए थे.

2013 -  विराट और अनुष्का की मुलाकात साल 2013 में एक शैंपू के एड फिल्म के दौरान हुई. इसी पहली मुलाकात में दोनों पर पहली नजर के प्यार का जादू चढ़ गया. इस तरह दोनों एक दूसरे को भा गए.

जनवरी 2014 -  विराट और अनुष्का के रिश्ते पर उस वक्त मुहर लग गई जब विराट को अनुष्का के अपार्टमेंट से निकलते हुए देखा गया. ये तब का वाकया है जब विराट साउथ अफ्रीका के दौरे से भारत वापस आए थे.

फरवरी 2014 - अनुष्का विराट से मिलने ऑकलैंड पहुंची थी. वहां पहली बार दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया था विराट और अनुष्का एक दूसरे का हाथ थामे ऑकलैंड की गलियों में टहल रहे थे.

अक्टूर 2014 - जब सारे जमाने को इस बात की खबर लग चुकी थी उस वक्त मैच के दौरान शतक लगाने के बाद कोहली ने अनुष्का की तरफ फ्लाइंग किस देकर अपनी अर्जी लगा दी.

दिसंबर 2014 -  वो वक्त भी आया जब अनजाने में ऑस्ट्रेलियन कमेंटेटर माइकल स्लेटर ने अनुष्का को विराट की पत्नी तक कह दिया.

मार्च 2015 - विराट ने अनुष्का की पहली होम प्रोडक्शन फिल्म NH10 की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की.

जून 2015 - लगातार सोशल मीडिया पर विराट और अनुष्का के रिश्तों को लेकर बातें कही जाने लगी. विराट के खराब प्रदर्शन को लेकर अनुष्का पर ताने कसे जाने लगे तब विराट सामने आए और आलोचकों का कड़ा जवाब दिया.

नवंबर 2016 - दोनों गोवा में आयोजित क्रिकेटर युवराज सिंह और मॉडल अभिनेत्री हेजल कीच की शादी में शामिल हुए.

दिसंबर 2016 - ये वो समय था जब पहली बार खबर आई कि विराट और अनुष्का ने हरिद्वार में सगाई कर ली है. इसके बाद से शादी की अटकलें तेज होती गई.

विराट ने इसके बाद गौरव कपूर के शो में अपने रिश्तों को लेकर खुल कर बात की. आमिर खान के साथ एक शो में भी विराट में अपने लव लाइफ को लेकर बात की. दूसरी तरफ अनुष्का ने भी हाल ही में विराट के साथ अपने रिलेशन पर बात की. दोनों की बातें जब खुल कर सामने आने लगी तभी शादी की अटकलें तेज हो गई. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Team India Head Coach: वीवीएस लक्ष्मण क्यों नहीं बने इंडिया के हेड कोच? खुद बताया सच
वीवीएस लक्ष्मण क्यों नहीं बने इंडिया के हेड कोच? खुद बताया सच
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
2 साल बाद टीम इंडिया में वापसी के बाद सरफराज खान का रिएक्शन, किया स्पेशल पोस्ट
2 साल बाद टीम इंडिया में वापसी के बाद सरफराज खान का रिएक्शन, किया स्पेशल पोस्ट

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget