एक्सप्लोरर

विराट और रोहित 'फिसड्डीपने' में अव्वल, 2024 के आंकड़े होश उड़ा देने वाले, बन रहे टीम इंडिया पर बोझ

Virat Kohli Rohit Sharma: विराट कोहली और रोहित शर्मा, दोनों ही एडिलेड टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ज्यादा रन नहीं बना पाए.

Rohit Sharma Virat Kohi Test Career: रोहित शर्मा और विराट कोहली, मौजूदा भारतीय टीम के 2 सबसे सीनियर खिलाड़ी. इन दोनों को भारतीय टीम के 2 सबसे मजबूत स्तंभ माना जाता है, लेकिन साल 2024 में उन्हें ऐसी फॉर्म से जूझना पड़ रहा है जिसके कारण उन्हें लोग संन्यास लेने तक की सलाह देने लगे हैं. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 के दूसरे टेस्ट में कोहली और रोहित दोनों पारियों में मिलाकर क्रमशः 18 और 9 रन बना पाए हैं. उनकी नाकामी भी टीम इंडिया की 10 विकेट की हार का बड़ा कारण मिली है. अब कुछ ऐसे आंकड़े सामने आए हैं, जो विराट-रोहित को 2024 के सबसे फिसड्डी बल्लेबाज साबित करते हैं.

2024 में सबसे खराब औसत वाले भारतीय बल्लेबाज

रोहित शर्मा की बात करें तो उन्होंने इस साल 23 टेस्ट पारियों में बैटिंग की है, जिनमें उनका औसत केवल 27.13 का है. उन्होंने इस साल 597 रन बनाए हैं, जिनमें दो शतक और 2 ही फिफ्टी शामिल हैं. रोहित 2024 में सबसे खराब टेस्ट औसत वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं. टॉप पर विराट कोहली का नाम आता है, जो इस साल अब तक 16 टेस्ट पारियों में केवल 373 रन बना पाए हैं. 2024 में उनका औसत मात्र 26.64 का है. इस साल उनके बैट से सिर्फ एक सेंचुरी और एक ही अर्धशतक निकला है.

विराट कोहली - 26.64

रोहित शर्मा - 27.13

केएल राहुल - 34.63

विशेष रूप से रोहित शर्मा के लिए गेंद और बल्ले का कनेक्शन तक करना भारी हो रहा है. 2012-2022 तक रोहित शर्मा ने 77 पारियों में बैटिंग की, जिनमें वो 11 बार बोल्ड आउट हुए थे. 2023-2024 तक वो अभी तक 36 पारी खेल चुके हैं, जिनमें वो 11 बार बोल्ड हुए हैं. आंकड़े साफ दर्शा रहे हैं कि रोहित रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. दूसरी ओर विराट कोहली पर नजर डालें तो उन्होंने हाल ही में 9,000 टेस्ट रन पूरे किए थे, लेकिन हालिया फॉर्म को देखते हुए उन्हें 10 हजार रन के आंकड़े तक पहुंचने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें:

IND vs AUS: एडिलेड की शर्मनाक हार पर क्या बोले रोहित शर्मा? भारतीय कप्तान ने बताया कहां हुई चूक

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget