एक्सप्लोरर

IND vs AUS: एडिलेड की शर्मनाक हार पर क्या बोले रोहित शर्मा? भारतीय कप्तान ने बताया कहां हुई चूक

India vs Australia 2nd Test: भारत की एडिलेड पिंक-बॉल टेस्ट में 10 विकेट की हार के बाद जानिए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने क्या कहा है?

Rohit Sharma on Lost Adelaide test: एडिलेड टेस्ट में भारत की 10 विकेट से करारी शिकस्त के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी गलतियों को स्वीकार किया और माना कि ऑस्ट्रेलिया उनसे अच्छा क्रिकेट खेला है. बता दें कि पिंक-बॉल टेस्ट की दोनों पारियों में भारतीय बैटिंग ने सबसे ज्यादा निराश किया. पूरे मैच में ऐसा एक भी बल्लेबाज नहीं रहा जो टीम इंडिया के लिए 50 रन का आंकड़ा छू पाया हो. रोहित का व्यक्तिगत प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा क्योंकि एडिलेड टेस्ट की दोनों पारियों में मिलाकर वो महज 9 रन ही बना पाए.

मैच के बाद रोहित शर्मा ने टीम इंडिया की हार को स्वीकारते हुए कहा, "सीधी बात यही है कि हम अच्छा नहीं खेल पाए और ऑस्ट्रेलिया हर क्षेत्र में हमसे बेहतर रहा. मैच में ऐसे अवसर आए, जिनका हमें फायदा उठाना चाहिए थे लेकिन ऐसा ना कर पाना ही हमारी हार का कारण बना. हमने जो पर्थ में किया, वह खास था और उसी इरादे से एडिलेड आए थे लेकिन हर एक मैच नई चुनौती लेकर आता है. हम जानते थे कि पिंक-बॉल टेस्ट हमारे लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है."

रोहित शर्मा हुए फेल

रोहित शर्मा निजी कारणों से पर्थ टेस्ट में नहीं खेल पाए थे, लेकिन उन्होंने सीरीज के दूसरे मैच में वापसी की थी. उन्होंने सबको हैरत में डालते हुए ओपनिंग स्लॉट केएल राहुल को सौंपा था, जिन्होंने पर्थ टेस्ट में 26 और 77 रन की पारी खेल थी. राहुल ने ओपनिंग की, इस कारण रोहित शर्मा को छठे नंबर पर बैटिंग करते देखा गया. रोहित के टेस्ट क्रिकेट में छठे क्रम पर बल्लेबाजी आंकड़े काफी बढ़िया हैं. उन्होंने छठे स्थान पर खेली 27 पारियों में अब तक 49.8 के शानदार औसत से 1,046 रन बनाए थे. मगर एडिलेड टेस्ट में वो केवल 3 और 6 रन की पारी खेल सके.

अब भारत के सामने गाबा मैदान की चुनौती होगी. सीरीज का तीसरा मैच ब्रिसबेन में स्थित गाबा मैदान में होगा, जहां ऑस्ट्रेलिया को आज तक टेस्ट मैचों में दुनिया की 4 ही टीम हरा पाई हैं. ये वही मैदान है जहां साल 2021 में ऋषभ पंत ने 89 रन की पारी खेलकर भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी.

यह भी पढ़ें:

पर्थ के 'शेर' एडिलेड में हो गए ढेर, जानें दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया की 'शर्मनाक' हार के 3 बड़े कारण

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget