एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ क्यों खल रही है टीम इंडिया को विराट कोहली की कमी?

IND Vs ENG: विराट कोहली का नहीं खेलना टीम इंडिया पर भारी पड़ गया. विराट कोहली हालांकि दूसरे टेस्ट में भी टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे.

IND Vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में मिली हार के बाद टीम इंडिया को स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की कमी खलने की बात सामने आ रही है. इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर मोंटी पनेसर ने भी माना है कि अगर विराट कोहली पहले टेस्ट का हिस्सा होते तो मैच का नतीजा अलग हो सकता था. पनेसर ने कहा कि विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाड़ियों को कड़ी चुनौती देते. विराट कोहली निजी कारणों की वजह से इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं.

मोंटी पनेसर ने कहा विराट कोहली की मौजूदगी माहौल को अलग बना देती है. स्टार स्पिनर ने कहा, ''विराट कोहली के नहीं होने से एनर्जी डाउन हो गई थी. अगर विराट कोहली पहला टेस्ट खेल रहे होते तो वो इंग्लैंड के खिलाड़ियों को कड़ी चुनौती पेश सकते. विराट कोहली सीधे उनका मुकाबला करते और बताते कि वो कितने बेहतर हैं.''

टीम इंडिया की समस्या और बढ़ी

शुरुआत में विराट कोहली को इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए टीम में चुना गया था. लेकिन मैच शुरू होने से पहले विराट कोहली ने निजी कारणों का हवाला देकर सीरीज के शुरुआती दो मैचों से खुद को अलग कर लिया. विराट कोहली की कमी बल्लेबाजी क्रम में भी देखने को मिली. दूसरी पारी में टीम इंडिया का कोई भी खिलाड़ी अर्धशतक लगाने में कामयाब नहीं हो पाया. विराट कोहली की गैरमौजूदगी के चलते टीम इंडिया 5 मैचों की सीरीज में 0-1 से पिछड़ गई है. हालांकि तीसरे टेस्ट में विराट कोहली की वापसी की उम्मीद है.

विराट कोहली के अलावा दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया की समस्या और ज्यादा बढ़ गई है. रवींद्र जडेजा और केएल राहुल चोटिल होने की वजह से दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे. मोहम्मद शमी पहले से ही चोटिल होने के चलते बाहर हैं. ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारत को 4 मैच विनर्स के बिना ही मैदान पर उतरना होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्मृति मंधाना पर 3.40 करोड़ रुपये की बोली, ये रहे WPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
स्मृति मंधाना पर 3.40 करोड़ रुपये की बोली, ये रहे WPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
WPL Auction Live Streaming: कब, कहां और कैसे लाइव देखें ऑक्शन? 146 खिलाड़ियों पर बरसेगा पैसा
कब, कहां और कैसे लाइव देखें WPL ऑक्शन? 146 खिलाड़ियों पर बरसेगा पैसा

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने MP से बनाया उम्मीदवार
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने MP से बनाया उम्मीदवार
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget