एक्सप्लोरर

आज से खेले जाएंगे विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले

आज से शुरु होंगे विजय हज़ारे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले, धोनी नहीं होंगे शामिल.

भारत के घरेलू वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले रविवार यानि आज से शुरू हो रहे हैं. रविवार को दो क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे जिसमें पहले मैच में मुंबई का सामना बिहार से होगा जबकि दिल्ली को हरियाणा से भिड़ना होगा. मुंबई और बिहार का मुकाबला यहां के जस्ट क्रिकेट अकादमी में होगा जबकि दिल्ली एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हरियाणा का मुकाबला करेगी.

सोमवार को तीसरे क्वार्टर फाइनल में महाराष्ट्र सेमीफाइनल में जाने के लिए झारखंड से टकराएगी. वहीं आंध्र प्रदेश और हैदराबाद चौथे क्वार्टर फाइनल में आमने-सामने होंगी.

मुंबई को अजिंक्य रहाणे और पृथ्वी शॉ की सेवाएं क्वार्टर फाइनल में भी नहीं मिलेंगी. यह दोनों हैदराबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम का हिस्सा है. हालांकि ऐसी संभावनाएं है कि रोहित शर्मा नॉकआउट दौर में मुंबई से खेल सकते हैं.

टीम की कमान युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के हाथों में है. अय्यर बल्ले से भी शानदार फॉर्म में हैं. पृथ्वी और रहाणे की गैरमोजूदगी में अय्यर, रोहित के अलावा टीम के सीनियर खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव और आदित्य तारे पर बल्लेबाजी की जिम्मेदारी होगी. गेंदबाजी का जिम्मा धवल कुलकर्णी पर होगा.

मुंबई के फॉर्म और रूतबे के देखते हुए बिहार उसके लिए ज्यादा बड़ी चुनौती नहीं होगी, लेकिन मुंबई अपने विपक्षी को हल्के में लेने की गलती नहीं कर सकती. बिहार की कमान प्रज्ञान ओज्ञा के हाथों में है. बल्लेबाजी में बबलु कुमार और रंजन के जिम्मे टीम का भार होगा.

वहीं दूसरे क्वार्टर फाइनल में दिल्ली और हरियाणा के बीच अच्छी टक्कर देखने को मिल सकती है. दिल्ली ने अपने ग्रुप में आठ मैचों में सिर्फ एक हार झेली है जबकि छह में जीत हासिल की है. वह अपने ग्रुप में पहला स्थान हासिल करते हुए क्वार्टर फाइनल में पहुंची है.

वहीं हरियाणा ने अपने ग्रुप में नौ मैचों में छह जीत और एक हार के साथ दूसरा स्थान हासिल करते हुए अंतिम-8 में जगह बनाई है.

दिल्ली का पलड़ा इस मैच में भारी माना जा रहा है. कप्तान गौतम गंभीर फॉर्म में हैं और अभी तक आठ मैचों में 394 रन बना चुके हैं. वहीं नीतिश राण, घ्रूप शौरे का बल्ला भी जमकर बोल रहा है. गेंदबाजी में उसकी ताकत नवदीप सैनी हैं. वहीं हरफनमौला खिलाड़ी मनन शर्मा और पवन नेगी से भी टीम को काफी उम्मीदें होंगी.

दिल्ली को हालांकि हरियाणा से सचेत रहना होगा क्योंकि यह टीम उलटफेर का दम रखती है. युवा बल्लेबाज हिमांशू राणा और चंडिला ग्रुप दौर में बल्ले से अपना दम दिखा चुके हैं. वहीं जयंत यादव का अनुभव भी टीम के काफी काम आएगा लेकिन जो सबसे बड़ा अंतर हरियाणा की टीम में पैदा कर सकते हैं वो हैं लेग स्पिन अमित मिश्रा.

अमित के पास अच्छा-खासा अनुभव है और वह गेंद से अभी कमाल दिखाते आ रहे हैं. उन्होंने अभी तक आठ मैचों में 16 विकेट अपने नाम किए हैं. अमित अभी तक काफी किफायती भी रहे हैं. उन्होंने सिर्फ 4.01 की औसत से रन खर्च किए हैं.

नहीं खेलेंगे धोनी:

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और कैप्टन कूल कहे जाने वाले महेन्द्र सिंह धोनी ने राष्ट्रीय चयन समिति के फैसले को पलटते हुए झारखंड की ओर से विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने से इंकार कर दिया है. जबकि मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने दो दिन पहले सार्वजनिक रूप से उनके क्वार्टर फाइनल में खेलने की घोषणा की थी.

इस मौजूदा घटना से स्पष्ट हो गया कि चयनकर्ताओं और सीनियर खिलाड़ियों के बीच कोई संवाद नहीं हो रहा औऱ खिलाड़ी अपने बारे में फैसला खुद ले रहे हैं.

धोनी पिछले दो साल से बल्लेबाज के तौर पर फॉर्म में नहीं है, उनके महाराष्ट्र के खिलाफ झारखंड का क्वार्टर फाइनल मैच खेलने की उम्मीद थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन
तिलक वर्मा को मिली कप्तानी, इस सीरीज में संभालेंगे टीम की कमान
तिलक वर्मा को मिली कप्तानी, इस सीरीज में संभालेंगे टीम की कमान
पंजाब किंग्स के स्टार शशांक सिंह ने अचानक छोड़ी अपनी टीम, वजह भी बताई
पंजाब किंग्स के स्टार शशांक सिंह ने अचानक छोड़ी अपनी टीम, वजह भी बताई
टीम इंडिया के 3 स्टार झेलते रहते हैं चोट की मार, रिटायरमेंट ज्यादा दूर नहीं
टीम इंडिया के 3 स्टार झेलते रहते हैं चोट की मार, रिटायरमेंट ज्यादा दूर नहीं

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget