एक्सप्लोरर

विजय हजारे ट्रॉफी: दोहरे शतक के साथ कर्णवीर ने रचा इतिहास, उत्तराखंड ने दर्ज की बड़ी जीत

विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास में पहली बार किसी खिलाड़ी ने दोहरा शतक लगाया

क्वार्टरफाइनल में जगह बनाने की कोशिश में लगे उत्तराखंड के सलामी बल्लेबाज कर्णवीर कौशल ने विजय हजारे ट्रॉफी में दोहरा शतक लगा कर नया इतिहास रच दिया है. भारत के इस घरेलू वनडे टूर्नामेंट में कौशल दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं.

27 साल के कौशल ने प्लेट ग्रुप मैच में शनिवार को सिक्किम के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की. उन्होंने मात्र 135 गेंदों पर 202 रनों की पारी खेली. कौशल ने अपनी रिकॉर्ड पारी में 18 चौके और नौ छक्के लगाए.

उन्होंने 38 गेंदों पर 50 रन, 71 गेंदों पर शतक, 101 गेंदों पर 150 रन और 132 गेंदों पर अपना दोहरा शतक बनाया. वह उत्तराखंड की पारी के 47वें ओवर में आउट हुए.

विजय हजारे ट्रॉफी में किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया यह व्यक्तिगत सर्वोच्च स्कोर भी. इससे पहले, अजिंक्य रहाणे ने 2007-08 में पुणे में मुंबई की ओर से खेलते हुए महाराष्ट्र के खिलाफ 187 रन की पारी खेली थी.

रिकॉर्ड साझेदारी
कौशल ने विनीत सक्सेना (100) के साथ पहले विकेट के लिए 296 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की जो भारत में लिस्ट-ए क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ी साझेदारी है. इससे पहले, शिखर धवन और आकाश चोपड़ा ने 2007-08 में दिल्ली के लिए खेलते हुए पंजाब के खिलाफ 277 रन की नाबाद साझेदारी की थी.

टूर्नामेंट में कौशल का यह तीसरा शतक है. उन्होंने इससे पहले पुड्डुचेरी के खिलाफ 101 और मिजोरम के खिलाफ 118 रन बनाए थे. उनके सात मैचो में अब 467 रन हो गए हैं.

कौशल की इस ऐतिहासिक दोहरी शतकीय पारी की बदौलत उत्तराखंड ने 50 ओवर में दो विकेट पर 366 रन का मजबूत स्कोर बनाया और फिर सिक्किम को 50 ओवर में छह विकेट पर 167 रन पर रोककर 199 रन से मैच जीत लिया.

उत्तराखंड को क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए न सिर्फ अंतिम मैच जीतना होगा बल्कि बिहार के हारने की कामना भी करनी होगी. बिहार की टीम इस पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही है उत्तराखंड को अपने पहले मुकाबले में बिहार के हाथों हार का सामना करना पड़ा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
खलिन जोशी ने J&K ओपन में सात शॉट की बनाई मजबूत बढ़त, 129 हुआ टोटल स्कोर
खलिन जोशी ने J&K ओपन में सात शॉट की बनाई मजबूत बढ़त, 129 हुआ टोटल स्कोर
15 अगस्त को श्रीलंका में 600वां टेस्ट खेलेगा भारत, 599 मैच में कितने हारे और कितने जीते
15 अगस्त को श्रीलंका में 600वां टेस्ट खेलेगा भारत, 599 मैच में कितने हारे और कितने जीते

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
Embed widget