एक्सप्लोरर

विजय हजारे ट्रॉफी, ग्रुप सी: बंगाल ने असम को हराया, सर्विसेज और त्रिपुरा भी जीते

विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप सी मुकाबले में बंगाल ने असम शानदार जीत दर्ज की. बंगाल के अलावा इस ग्रुप में सर्विसेस और त्रिपुरा ने भी अपने-अपने मैचों में जीत हासिल की.

विजय हजारे ट्राफी के ग्रुप सी मुकाबले में बंगाल ने असम को पांच विकेट से हराकर चार मैचों में तीसरी जीत दर्ज की है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी असम की टीम 35.5 ओवर में 150 पर ऑलआउट हो गयी. बंगाल ने इस लक्ष्य को 25.4 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया.

असम की ओर से ओपनर बल्लेबाज रेयान पराग ने 32 और नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आये अबु नेचीम नाबाद 31 रन बनाये. बंगाल की ओर से बाएं हाथ के युवा स्पिनर प्रदिप्ता प्रमाणिक ने 27 रन देकर चार विकेट लिए.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बंगाल के ओपनर बल्लेबाज विवेक सिंह ने 51 गेंद में चार चौके और इतने ही छक्कों की मदद से 51 रन बनाये. बंगाल ने 25.4 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया.

सर्विसेस की टीम गुजरात को 9 विकेट से हराया

ग्रुप सी के दूसरे मुकाबले में सर्विसेस ने गुजरात को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 219 रनों का स्कोर खड़ा किया.

गुजरात के लिए रुजुल भट्ट ने सबसे अधिक नाबाद 56 रन बनाए जबकि कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने 47 रनों का योगदान दिया.

सर्विसेस के लिए दिवेश पथानिया ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए जबकि अर्जुन शर्मा, नितिन तनवार, अभिषेक तिवारी और रजत पालिवाल को एक-एक विकेट मिला.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सर्विसेस की टीम ने ओपनर बल्लेबाज रवि चौहान के नाबाद 106 रनों की शकतीय पारी की मदद से 38.1 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर पूरा कर लिया. रवि चौहान के अलावा सर्विसेस के लिए नकुल वर्मा ने 46 और राहुल सिंह ने नाबाद 55 रनों बनाए.

त्रिपुरा की राजस्थान पर शानदार जीत

ग्रुप के तीसरे मुकाबले में त्रिपुरा ने राजस्थान को 48 रन से हराया. त्रिपुरा के इस जीत के साथ ही उस पांच अंक भी मिले. त्रिपुरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट पर 242 रन बनाए.

त्रिपुरा के लिए ब्राविश रत्नाकर शेट्टी सबसे अधिक 107 रनों की शतकीय पारी खेली. शेट्टी के अलावा विशाल घोष ने 76 रनों का योगदान किया. इसके अलावा और कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं कर पाया.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम 45.1 ओवर में 194 रन बनाकर सिमट गई. राजस्थान के लिए रॉबिन बिष्ट ने सबसे अधिक 42 रन बनाए.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वीवीएस लक्ष्मण क्यों नहीं बने इंडिया के हेड कोच? खुद बताया सच
वीवीएस लक्ष्मण क्यों नहीं बने इंडिया के हेड कोच? खुद बताया सच
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
2 साल बाद टीम इंडिया में वापसी के बाद सरफराज खान का रिएक्शन, किया स्पेशल पोस्ट
2 साल बाद टीम इंडिया में वापसी के बाद सरफराज खान का रिएक्शन, किया स्पेशल पोस्ट
श्रीलंका के बाद बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया, सामने आया बहुत बड़ा अपडेट
श्रीलंका के बाद बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया, सामने आया बहुत बड़ा अपडेट

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget