एक्सप्लोरर

विजय हजारे ट्रॉफी, प्लेट ग्रुप: बिहार ने लगाई जीत की हैट्रिक, सिक्किम को टूर्नामेंट में मिली चौथी हार

तीन मैचों में जीत के साथ प्लेट ग्रुप में टॉप पर पहुंची बिहार की टीम

विजय हजारे ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप में बिहार की टीम ने जीत की हैट्रिक लगाई है. प्लेट ग्रुप के अपने तीसरे मुकाबले में बिहार ने मेघालय को 108 रनों से हराया. बिहार के लिए लेग स्पिनर समर कादरी ने शानदार प्रदर्शन किया.

बिहार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 211 रन बनाए जिसके बद कादरी ने अपने लिस्ट ए करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 22 रन पर पांच विकेट चटकाकर मेघालय को 42 .5 ओवर में 103 रन पर समेट दिया.

बिहार के लिए सेना के बायें हाथ के पूर्व स्पिनर आशुतोष अमन ने भी 15 रन देकर तीन विकेट हासिल किए. चार मैचों में यह बिहार की तीसरी जीत है जबकि उसका एक मैच रद्द हो गया. टीम 14 अंक के साथ शीर्ष पर है.

इससे पहले बिहार के लिए सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे अंशुमान गौतम शीर्ष स्कोर रहे जिन्होंने डेब्यू करते हुए रन आउट होने से पहले 40 रन की परी खेली.

मेघालय की ओर से लाखन सिंह, अभय नेगी और गुरिंदर सिंह ने दो-दो विकेट चटकाए.

उत्तराखंड ने मणिपुर को नौ विकेट से हराया

प्लेट ग्रुप के दूसरे मुकाबले में उत्तराखंड मणिपुर को नौ विकेट से हराया. उत्तराखंड की चार मैचों में यह तीसरी जीत है जबकि एक मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है.

मणिपुर की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 37.4 ओवर में 125 रन ही बना सकी. उत्तराखंड की ओर से सन्नी राणा ने तीन जबकि मयंक मिश्रा, एम रंगराजन और एस सौंदियाल ने दो-दो विकेट चटकाए.

इसके जवाब में उत्तराखंड ने कप्तान विनीत सक्सेना के नाबाद 52 रन की बदौलत 26 .2 ओवर में एक विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. डेब्यू कर रहे ओपनर बल्लेबाज आर्य सेठी ने 50 रन की पारी खेली और कप्तान के साथ पहले विकेट के लिए 101 रन जोड़े.

मिजोरम ने सिक्किम को 42 रनों से हराया

इस ग्रुप के तीसरे मैच में मिजोरम ने सिक्किम को 42 रन से हरा दिया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मिजोरम की टीम ने 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 252 रनों का स्कोर खड़ा किया.

मिजोरम की तरफ से तरुवर कोहली ने नाबाद शतकीय पारी खेली. कोहली ने अपनी इस पारी में 126 गेंदों का सामना करते हुए 113 रन बनाए जिसमें 10 चौके शामिल है.

मिजोरम के द्वारा दिए गए इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिक्किम की टीम 47.3 ओवर में 210 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. सिक्किम के लिए प्लाजोर तमांग ने 47 रन, ली यंग लेपचा ने 42 रन और मेनदूप भूटिया ने 40 रनों का योगदान दिया.

टूर्नामेंट में चार मैचों में सिक्किम की यह चौथी हार है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
खलिन जोशी ने J&K ओपन में सात शॉट की बनाई मजबूत बढ़त, 129 हुआ टोटल स्कोर
खलिन जोशी ने J&K ओपन में सात शॉट की बनाई मजबूत बढ़त, 129 हुआ टोटल स्कोर
15 अगस्त को श्रीलंका में 600वां टेस्ट खेलेगा भारत, 599 मैच में कितने हारे और कितने जीते
15 अगस्त को श्रीलंका में 600वां टेस्ट खेलेगा भारत, 599 मैच में कितने हारे और कितने जीते

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
Embed widget