एक्सप्लोरर

चोटिल अश्विन और विजय रणजी मुकाबले नहीं खेलेंगे

चोटिल अश्विन और विजय रणजी मुकाबले नहीं खेलेंगे

चोटिल अश्विन और विजय रणजी मुकाबले नहीं खेलेंगे


विशाखापट्नमः भारतीय टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज मुरली विजय और ऑफ स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन कर्नाटक के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में तमिलनाडु की टीम का हिस्सा नहीं होंगे. क्वार्टर फाइनल मैच शुक्रवार से शुरू हो रहे हैं.


 


अश्विन को हॉर्निया की शिकायत है और मुरली को हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई टेस्ट मैच में कंधे में चोट लग गई थी.


 


वेबसाइट 'ईएसपीएनक्रिकइंफो' ने तमिलनाडु क्रिकेट संघ (टीएनसीए) के सचिव काशी विश्वनाथन के हवाले से लिखा है, "अश्विन ने मुझे बताया है कि वह हॉर्निया से ग्रस्त हैं और अगर वह खेलते हैं तो उन्हें सर्जरी करना पड़ेगी. उन्हें इस समय आराम की जरूरत है."


 


विश्वनाथन ने बताया कि विजय 60 फीसदी फिट हैं और उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है.


 


उन्होंने कहा, "कल शाम को भी बीसीसीआई के सहयोगी स्टाफ ने हमें बताया था कि वह खेलने की स्थिति में नहीं हैं. स्कैन के बिना ही उन्होंने कहा था कि वह 60 फीसदी तक फिट हैं लेकिन अब उन्होंने पुष्टि कर दी है. हमने उनसे आराम करने को कहा है."


 


विजय ने कंधे में चोट के कारण ही चेन्नई टेस्ट में वह पारी शुरू करने नहीं उतर पाए थे. अश्विन और विजय का टीम में न होना तमिलनाडु के लिए अच्छी खबर नहीं है क्योंकि कर्नाटक इस मैच में अपनी मजबूत टीम के साथ उतर रहा है.


 


कर्नाटक की ओर से चेन्नई टेस्ट में 199 रन की पारी खेलने वाले लोकेश राहुल और इसी टेस्ट में तिहरा शतक लगाने वाले करुण नायर खेलेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
शुभमन गिल की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, श्रीलंका ने पारी घोषित की
शुभमन गिल की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, श्रीलंका ने पारी घोषित की
श्रीलंका में कोच गौतम गंभीर का एक्सपेरिमेंट बुरी तरह फेल
श्रीलंका में कोच गौतम गंभीर का एक्सपेरिमेंट बुरी तरह फेल
ऋषभ पंत हैं बहुत ज्यादा परेशान, CM पुष्कर धामी से मांगी मदद
ऋषभ पंत हैं बहुत ज्यादा परेशान, CM पुष्कर धामी से मांगी मदद

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget