एक्सप्लोरर

वसीम जाफर की बेहतरीन बल्लेबाजी और गुरबानी की दमदार गेंदबाजी से विदर्भ बना ईरानी कप का चैम्पियन

रणजी चैम्पिनय विदर्भ की टीम ने शेष भारत के खिलाफ ड्रॉ के रूप में छूटे ईरानी ट्राफी मैच में पहली पारी की बढ़त के आधार पर खिताब जीत लिया है. इस मुकबाले में अनुभवी बल्लेबाज वसीम जाफर मैन ऑफ द मैच रहे जिनकी 286 रन की पारी के बूते विदर्भ ने अपनी पहली पारी रिकॉर्ड सात विकेट पर 800 रन बनाकर पारी घोषित की थी.

नागपुर: रणजी चैम्पिनय विदर्भ की टीम ने शेष भारत के खिलाफ ड्रॉ के रूप में छूटे ईरानी ट्राफी मैच में पहली पारी की बढ़त के आधार पर खिताब जीत लिया. इस मुकबाले में अनुभवी बल्लेबाज वसीम जाफर मैन ऑफ द मैच रहे जिनकी 286 रन की पारी के के दमपर विदर्भ ने अपनी पहली पारी रिकॉर्ड सात विकेट पर 800 रन बनाकर पारी घोषित की थी.

मैच के पांचवें दिन की शुरूआत शेष भारत ने छह विकेट पर 236 रन से की. हनुमा विहारी (183) और ऑलराउंडर जयंत यादव (96) के बीच 216 रन की साझेदारी के बावजूद शेष भारत की टीम खेल के पांचवें और अंतिम दिन 390 रन पर सिमट गयी.

विदर्भ को पहली पारी के आधार पर 410 रन की बढ़त मिली लेकिन उसने फॉलोआन देने के बजाय दूसरी पारी शुरू की और जब अंपायरों ने दोनों कप्तानों की सहमति से मैच ड्रॉ घोषित करने का फैसला किया तब उसने बिना किसी नुकसान के 79 रन बनाये थे.

शेष भारत की पारी विहारी के इर्द गिर्द घूमती रही. कल छह विकेट 98 रन पर गंवाने बाद विहारी और जयंत ने 216 रन की साझेदारी की. पारी के 106वें ओवर में आदित्य सरवटे (97 रन पर तीन विकेट) ने जयंत को आउट कर विदर्भ को दिन की पहली सफलता दिलायी. उनके आउट होने के बाद विहारी ने शाहबाज नदीम(15) के साथ 58 रन जोड़े.

विहारी आउट होने वाले आखिरी खिलाड़ी रहे जिनका विकेट भी सरवटे ने ही लिया. उन्होंने 327 गेंद की मैराथन पारी में 23 चौके और तीन छक्के लगाए.

विदर्भ को आखिरी चार सफलता मिली जिसमें सरवटे को तीन सफलता मिली जबकि एक अन्य विकेट उमेश यादव (72 रन पर दो विकेट) ने लिया. इससे पहले रजनीश गुरबानी ने कल चार विकेट लिए थे. जब मैच ड्रॉ समाप्त घोषित किया गया तब अक्षय वाडकर 50 रन पर और संजय रामास्वामी ने 27 रन पर खेल रहे थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
IND vs WI 5th T20I Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
IND vs WI 5th T20: बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन

वीडियोज

CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !
SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget