एक्सप्लोरर

सात बार के चैंपियन दिल्ली को हराकर पहली बार रणजी चैंपियन बना विदर्भ

विदर्भ ने टॉस जीतकर दिल्ली को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया और फिर उसकी टीम को 295 रन पर आउट कर दिया. विदर्भ के सामने केवल 29 रन का लक्ष्य था और उसने एक विकेट पर 32 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की.

नई दिल्लीः विदर्भ ने इंदौर में रणजी ट्राफी के फाइनल में सात बार के चैंपियन दिल्ली को नौ विकेट से हराकर पहली बार रणजी ट्राफी का खिताब अपने नाम किया.

रणजी चैंपियन बनने वाली 17वीं टीम बनी विदर्भ विदर्भ के सामने केवल 29 रन का लक्ष्य था और उसने एक विकेट पर 32 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की. नौवीं बार रणजी फाइनल में खेल रहे मुंबई के पूर्व कप्तान वसीम जाफर ने चौका जड़कर अपने करियर में पहली बार खिताबी मुकाबले में विजयी रन बनाया. विदर्भ इस तरह से रणजी चैंपियन बनने वाली 17वीं टीम बन गयी है.

विदर्भ ने टॉस जीता विदर्भ ने टॉस जीतकर दिल्ली को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया और फिर उसकी टीम को 295 रन पर आउट कर दिया. रजनीश गुरबाणी ने छह विकेट लिये. इसके जवाब में विदर्भ ने अक्षय वालकर (133) के प्रथम श्रेणी मैचों में पहले शतक के दम पर 547 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. दिल्ली दूसरी पारी में 280 रन पर आउट हो गयी.

विदर्भ ने आज सुबह अपनी पहली पारी तीन विकेट पर 528 रन से आगे बढ़ायी लेकिन दिल्ली ने उसके बाकी बचे तीन विकेट जल्द ही निकाल दिये. युवा तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने 135 रन देकर पांच विकेट लिये. दिल्ली को विदर्भ की पहली पारी में बायें हाथ के स्पिनर मनन शर्मा की कमी खली जो घुटने की चोट के कारण मैदान पर नहीं उतरे. उन्होंने हालांकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी की.

दिल्ली की दूसरी पारी में ध्रुव शोरे (62) और नितीश राणा (64) ने अर्धशतक जमाये. शोरे ने पहली पारी में भी 145 रन बनाये थे. दिल्ली ने पारी की हार तो बचा ली लेकिन वह बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही. लगातार दूसरी बार फाइनल की मेजबानी कर रहे होलकर स्टेडियम में विदर्भ के सामने छोटा लक्ष्य था और उसने कप्तान फैज फजल का विकेट गंवाकर इसे हासिल कर दिया.

जाफर 17 और संजय रामास्वामी नौ रन बनाकर नाबाद रहे. मुंबई के पूर्व कप्तान जाफर नौवीं बार रणजी फाइनल में खेल रहे थे और हर बार उनकी टीम चैंपियन रही.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जसप्रीत बुमराह ने पास किया फिटनेस टेस्ट, इस सीरीज में आएंगे नजर 
जसप्रीत बुमराह ने पास किया फिटनेस टेस्ट, इस सीरीज में आएंगे नजर 
स्टीफन फ्लेमिंग के कोच बनने के बाद भड़के माइकल वॉन, एमएस धोनी का लिया नाम
स्टीफन फ्लेमिंग के कोच बनने के बाद भड़के माइकल वॉन, एमएस धोनी का लिया नाम
सिर्फ अजिंक्य रहाणे नहीं, इन 3 की कप्तानी में भी नहीं हारा भारत!
सिर्फ अजिंक्य रहाणे नहीं, इन 3 की कप्तानी में भी नहीं हारा भारत!
टीम में नहीं मिली जगह तो 17 साल की क्रिकेटर ने लगाई फांसी, महाराष्ट्र की घटना
टीम में नहीं मिली जगह तो 17 साल की क्रिकेटर ने लगाई फांसी, महाराष्ट्र की घटना

वीडियोज

Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget