एक्सप्लोरर

वनडे टीम में उपकप्तानी की जिम्मेदारी से सम्मानित महसूस कर रहे हैं रोहित शर्मा

वनडे टीम में उपकप्तानी की जिम्मेदारी से सम्मानित महसूस कर रहे हैं रोहित शर्मा


पल्लेकेल: टीम इंडिया के हिट मैन कहे जाने वाले रोहित शर्मा को वनडे टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है. टीम में मिली इस जिम्मेदारी से रोहित शर्मा बेहद सम्मानित महसूस कर रहे हैं.


वनडे में ओपनर बल्लेबाज की भूमिका निभाने वाले रोहित को टेस्ट सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला और वह रविवार से शुरू होने वाली पांच वनडे मैचों की सीरीज में इसकी भरपायी करना चाहते हैं.


रोहित ने कहा, ‘‘पहली बात, उप कप्तान नियुक्त किया जाना बहुत बड़ा सम्मान है. दस साल पहले मैं केवल भारत की तरफ से खेलने के बारे में सोचता था. उप कप्तान होने के नाते मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं. ’’ 


उन्होंने कहा, ‘‘यह एक तरह का सम्मान है. जब हम 20 अगस्त को पहला वनडे मैच खेलने के लिये उतरेंगे तो मैं किसी खास भूमिका में रहूंगा और मैं इसके लिये तैयार हूं. मैं इसके बारे में बहुत अधिक नहीं सोच रहा हूं. मैं केवल इस क्षण का लुत्फ उठाना चाहता हूं. ’’ रोहित को पहले भी अतिरिक्त जिम्मेदारी लेने की आदत है. वह इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियन्स के कप्तान हैं और उन्होंने अपनी टीम को तीन बार खिताब दिलाये हैं.


रोहित से जब आईपीएल और भारतीय टीम में उनकी नयी भूमिका में तुलना करने में बारे में कहा गया, ‘‘यह पूरी तरह से अलग तरह का खेल है. आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पूरी तरह से भिन्न हैं. लेकिन फिर से उत्साह और ऊर्जा का स्तर पहले जैसा ही है. ’’ 


उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए बहुत कुछ नहीं बदला है. मैं यहां उप कप्तान हूं और टीम में कप्तान है. यहां मेरी भूमिका पर्दे के थोड़ा पीछे होगी. लेकिन जब मैं उप कप्तान के तौर पर मैदान पर उतरूंगा तो मैं काफी उत्साहित रहूंगा.’’ अंतरराष्ट्रीय करियर में अपने अभी तक के सफर के बारे में रोहित ने कहा, ‘‘यह दस साल बहुत जल्दी बीत गये. हां उतार चढ़ाव रहे लेकिन किसी भी खिलाड़ी के करियर में ऐसा होता है. आप उतार चढ़ावों से काफी कुछ सीखते हो. ’’ 


रोहित ने कहा, ‘‘मैंने हमेशा इस अवसर (भारत की तरफ से खेलने) का इंतजार किया. प्रारूप कोई भी हो मुझे भारत की तरफ से खेलने के मौके का इंतजार रहा. इन दस सालों से पहले मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं भारत की ओर से खेलूंगा. ’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपनी क्रिकेट का पूरा लुत्फ उठा रहा था. अपने स्कूल और मुंबई की तरफ से खेलने का. जब मैंने रणजी ट्रॉफी खेलनी शुरू की तब मुझे लगा कि मेरा लक्ष्य भारत की तरफ से खेलना हो सकता है और जब मुझे भारतीय टीम में चुना गया तो फिर वहां से पीछे मुड़कर नहीं देखा. ’’ रोहित ने एक दशक से अधिक समय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बिता दिया है लेकिन वह अब भी हर दिन को एक नए दिन की तरह लेते हैं.


उन्होंने कहा, ‘‘आज मैं स्वीप और रिवर्स स्वीप जैसे शॉट खेलने सीख रहा हूं विशेषकर तब जबकि लसिथ मालिंगा जैसे गेंदबाज से आपका सामना हो. इसलिए जब भी आप मैदान पर उतरते हो तो कुछ नया सीखते हो. ’’ 


रोहित ने कहा, ‘‘पिछले दस सालों में मैंने कई चीजें सीखी. विशेषकर सीमित ओवरों की क्रिकेट में. पहले जब मैं क्रीज पर उतरता था तो लगातार कई शाट खेलता था. बाद में मुझे अहसास हुआ कि आप हमेशा बड़े शॉट नहीं खेल सकते. आपको परिस्थितयों के बारे में पता होना चाहिए. मैंने इतने सालों में यह सब कुछ सीखा. सीखने का क्रम आगे भी जारी रहेगा और यह इस खेल का अहम हिस्सा है. ’’ इस बल्लेबाज को तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में बाहर बैठना पड़ा और रोहित ने कहा कि यह अच्छा अहसास नहीं था.


उन्होंने कहा, ‘‘कोई भी बाहर नहीं बैठना चाहता है. लेकिन यह पूरी तरह से टीम संयोजन तथा कप्तान और कोच पर निर्भर करता है. आपको यह सच्चाई स्वीकार करके आगे बढ़ना होता है. मैं देखता हूं कि क्रिकेटर के रूप में कहां सुधार कर सकता हूं. आप बैठकर समय बर्बाद नहीं कर सकते हो. ’’ रोहित के अलावा केएल राहुल और अक्षर पटेल ने भी आज वैकल्पिक नेट अभ्यास में भाग लिया.


उन्होंने कहा, ‘‘श्रीलंका के खिलाफ मैंने कुछ अच्छी पारियां खेली है लेकिन 2012 में श्रीलंका के खिलाफ मेरा प्रदर्शन भी अच्छा नहीं रहा जिससे पता चलता है कि खेल में कुछ भी हो सकता है. ’’


 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
खलिन जोशी ने J&K ओपन में सात शॉट की बनाई मजबूत बढ़त, 129 हुआ टोटल स्कोर
खलिन जोशी ने J&K ओपन में सात शॉट की बनाई मजबूत बढ़त, 129 हुआ टोटल स्कोर
15 अगस्त को श्रीलंका में 600वां टेस्ट खेलेगा भारत, 599 मैच में कितने हारे और कितने जीते
15 अगस्त को श्रीलंका में 600वां टेस्ट खेलेगा भारत, 599 मैच में कितने हारे और कितने जीते

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए...', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए दी लाखों शहादत', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
किसान नेता रोहित सिंह जाखड़ कांग्रेस में शामिल, BJP-RLD की बढ़ेगी टेंशन?
किसान नेता रोहित सिंह जाखड़ कांग्रेस में शामिल, BJP-RLD की बढ़ेगी टेंशन?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
Embed widget