एक्सप्लोरर

150 से ज्यादा की रफ्तार, ब्रॉड की तोड़ी नाक; अब क्रिकेट को कहा अलविदा

वरुण अरुण भारत के स्टार बॉलर रहे हैं. वरुण अरुण ने 34 साल की उम्र में रिटायरमेंट का एलान किया है.

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज वरुण अरुण ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट से रिटायरमेंट का एलान कर दिया. 34 साल की उम्र में वरुण अरुण झारखंड की ओर से राजस्थान के खिलाफ आखिरी फर्स्ट क्लास मैच खेल रहे हैं. वरुण अरुण ने 2008 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था. 16 साल के लंबे कैरियर में वरुण अरुण ने 65 मुकाबले खेले और वह 168 विकेट लेने में कामयाब रहे. वरुण अरुण की रफ्तार को देखते हुए उन्हें टीम इंडिया के लिए डेब्यू का मौका भी मिला था. हालांकि वरुण का इंटरनेशनल क्रिकेट कैरियर ज्यादा लंबा नहीं रहा और वह भारत के लिए 9 टेस्ट के अलावा 9 वनडे मैच ही खेल पाए.

वरुण अरुण को टीम इंडिया के लिए 2011 में डेब्यू का मौका मिला. 2015 तक वरुण अरुण टीम इंडिया से अंदर बाहर होते रहे. 2015 में वरुण अरुण ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट मैच खेला. वरुण 9 टेस्ट मैच में 18 विकेट लेने में कामयाब रहे. 2011 में वनडे कैरियर की शुरुआत करने के बाद 2014 तक वरुण अरुण ने 9 वनडे खेले और 11 विकेट हासिल किए.

ब्रॉड की तोड़ी थी नाक

वरुण अरुण का क्रिकेट कैरियर बार-बार चोटिल होने की वजह से प्रभावित हुआ. संन्यास का एलान करते हुए वरुण अरुण ने कहा, ''मैं 2008 से रेड बॉल क्रिकेट खेल रहा हूं. मैंने हमेशा तेज गेंदबाजी की है. इसी वजह से मैं बार-बार चोटिल हुआ. अब मेरा शरीर साथ नहीं दे रहा है. मैं ज्यादा तेज गेंदें नहीं डाल पा रहा हूं. इसलिए मैंने संन्यास लेने का फैसला किया है.''

जमशेदपुर में वरुण अरुण झारखंड के लिए अपना आखिरी मुकाबला खेल रहे हैं. इसी मैदान से वरुण अरुण ने क्रिकेट कैरियर की शुरुआत की थी. वरुण अरुण हालांकि अपने छोटे से कैरियर के दौरान तेज रफ्तार से चर्चा में रहने में कामयाब रहे. 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए वरुण अरुण की बाउंसर पर इंग्लैंड के स्टार क्रिकेटर स्टुअर्ट ब्रॉड का नाक टूट गया था. वरुण अरुण ऐसे गेंदबाज रहे हैं जो कि लगातार 150 किलोमीटर की रफ्तार से गेंद फेंकने की क्षमता रखते थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चौथे T20 से पहले न्यूजीलैंड के लिए आई बुरी खबर, लॉकी फर्ग्यूसन पूरी सीरीज से बाहर
चौथे T20 से पहले न्यूजीलैंड के लिए आई बुरी खबर, लॉकी फर्ग्यूसन पूरी सीरीज से बाहर
'मुझे 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...', रोहित शर्मा ने कही दिल की बात; वीडियो वायरल
'मुझे 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...', रोहित शर्मा ने कही दिल की बात; वीडियो वायरल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
Embed widget