एक्सप्लोरर

"लिट्टी-चोखा..." वैभव सूर्यवंशी ने वजन कम करने के लिए अपनाई सख्त डाइट, इंग्लैंड में धमाल मचाने को हैं तैयार 

इंग्लैंड में सीरीज से पहले वैभव सूर्यवंशी ने बढ़ते वजन से निपटने के लिए अपनी डाइट बदल ली है. उनके पिता ने बताया कि फिटनेस को ध्यान में रखते हुए वैभव नया डाइट प्लान फॉलो कर रहे हैं. जानते है वैभव की डाइट

14 साल के युवा और होनहार क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह उनका कोई धमाकेदार शतक नहीं, बल्कि उनकी बदली हुआ डाइट प्लान है. वैभव फिलहाल इंग्लैंड में हैं, जहां वह भारत की अंडर-19 टीम के साथ सीरीज खेलने गए हैं. यह सीरीज 27 जून से शुरू होने जा रही है, लेकिन इस बार फैंस का फोकस क्रिकेट से हटकर उनकी फिटनेस और डाइट प्लान पर है, जो अब पहले से बिल्कुल अलग हो चुकी है. दरअसल वैभव ने अपने बढ़ते वजन पर नियंत्रण पाने के लिए अपनी पसंदीदा डिश को छोड़ दिया है और फिटनेस को ध्यान में रखते हुए वैभव नया डाइट प्लान फॉलो कर रहे हैं.

पिता ने बताया उनका डाइट प्लान

वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी ने दैनिक जागरण से बातचीत में बताया कि उनके बेटे वैभव को पहले चिकन-मटन और लिट्टी-चोखा जैसे खाने बहुत पसंद थे. लिट्टी-चोखा तो उनके लिए उनकी सबसे फेवरेट डिश रही है, जो बिहार के ज्यादातर लोगों की पसंद मानी जाती है, लेकिन अब वो इस डिश से दूरी बना चुके हैं. वैभव अब यह सब खाना छोड़कर हेल्दी डाइट फॉलो कर रहे हैं. उन्होंने यह फैसला अपने बढ़ते वजन को काबू में रखने के लिए लिया है ताकि वह गेम खेलने के लिए फिट रह सकें.

अब फॉलो करते हैं संतुलित डाइट प्लान

संजीव सूर्यवंशी ने बताया कि वैभव की डाइट अब काफी संतुलित हो चुकी है. वो अब सिर्फ नपा-तुला और हेल्दी खाना खाते हैं. उनके पिता के मुताबिक, "वजन बढ़ने की आशंका को देखते हुए हमने उसकी डाइट में बदलाव किया है. वो अब वही खाता है जो उसकी फिटनेस और गेम के लिए जरूरी है." वैभव का नया डाइट प्लान उन्हें शारीरिक रूप से फिट रखने और क्रिकेट जैसे गेम में लंबे समय तक परफॉर्म करने में मदद करेगा.

इंग्लैंड की पिच पर पहली बार खेलेंगे वैभव

वैभव सूर्यवंशी इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम के खिलाफ रेड-बॉल मैच में शानदार शतक लगाया था.हाल ही में वैभव ने IPL 2025 में डेब्यू भी किया था.आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए गुजरात टायट्ंस के खिलाफ उन्होंने महज 35 गेंदों में शतक ठोक दिया था, जिससे वह सुर्खियों में आ गए थे. अब सबकी निगाहें इंग्लैंड दौरे पर हैं, जहां वैभव पहली बार खेलने उतरेंगे.वहां की पिचें, हालात और चुनौतियां अलग होंगी, लेकिन वैभव की तैयारी पूरी है.
भारतीय फैंस को उनसे इंग्लैंड दौरे पर बड़ी उम्मीदें हैं, और अगर सब कुछ ठीक रहा तो यह दौरा भी उनके करियर का एक और ऐतिहासिक पल बन सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
ईशान किशन तीसरे टी20 मैच से बाहर, वैभव नहीं ये खिलाड़ी लेगा जगह!
ईशान किशन तीसरे टी20 मैच से बाहर, वैभव नहीं ये खिलाड़ी लेगा जगह!
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
मैच फिक्सिंग से जीता पाकिस्तान, शादाब खान के विकेट पर बवाल, जानें पूरा मामला
मैच फिक्सिंग से जीता पाकिस्तान, शादाब खान के विकेट पर बवाल, जानें पूरा मामला

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget